Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

छठ की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ बढ़ी सूप दउरा फल पूजा सामग्री की दुकानें सजीं आम की लकड़ी रुपए प्रति किलो…




लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर धनबाद के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पर्व की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। बाजारों में छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाले सूप, दउरा, फल और पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। खरीदारी के लिए लोग बाजार पहुंचने लगे हैं। दुकानदारों ने भी पर्व को देखते हुए अपनी दुकानों में पूजा से जुड़ी सामग्री उपलब्ध करा दी है। बाजार में बांस से बना दउरा 650 रुपए से लेकर 2500 रुपए तक बिक रहा है। फल बाजार में भी चहल-पहल बढ़ी
वहीं, सूप की कीमत 150 से 200 रुपए तक है। छठ में फलों का विशेष महत्व होने के कारण फल बाजार में भी चहल-पहल बढ़ गई है। केले की कांधी 150 से 350 रुपए तक बिक रही है। दुकानदारों के मुताबिक, पिछले साल की तुलना में इस बार केले की आवक कम है। वहीं, नारियल 25 से 30 रुपए प्रति पीस बिक रहा है। नींबू की कीमत 1000 से 1300 रुपए सैकड़ा है। अनानास 3200 रुपए सैकड़ा और किन्नू 400 रुपए प्रति किलो मिल रहा है। इसके अलावा सेब 400 से 700 रुपए एक पेटी तक बिक रहा है। छठ पूजा में प्रसाद बनाने के लिए आम की लकड़ी की भी मांग बढ़ गई है। बाजार में आम की लकड़ी 25 से 30 रुपए प्रति किलो बिक रही है। छठ व्रती पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की खरीदारी में जुट गए हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि जैसे-जैसे छठ नजदीक आएगा, बाजार में खरीदारों की भीड़ और बढ़ेगी। फिलहाल बाजार में सुबह से शाम तक खरीदारी का सिलसिला जारी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top