Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च निशा भगत को दी श्रद्धांजलि




लोहरदगा|निशा भगत आत्महत्या मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई ने एसटी मोर्चा व महिला मोर्चा के नेतृत्व में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर पावरगंज चौक में कैंडल मार्च निकाला। वहीं कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने निशा भगत को श्रद्धांजलि अर्पित की। मामले में संलिप्त दोषियों के खिलाफ अविलंब व निष्पक्ष जांच कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की मांग की। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। भाजपा नेताओं ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। दोषियों को कानून के अनुसार सख्त सजा मिलनी चाहिए। मौके पर जिला अध्यक्ष अजय कुमार पंकज, जिला उपाध्यक्ष सरिता देवी, जिला महामंत्री पशुपति पारस, संजय बर्मन, जिला मीडिया प्रभारी रामचंद्र गिरि, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सामेला भगत, नगर अध्यक्ष संगीता कुमारी, लक्ष्मी नारायण भगत, पवन तिग्गा, सुरेश लोहरा, ओम गुप्ता, पंकज महतो, विजय महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top