Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

छठ महापर्व पर कद्दू रुपए किलो बिका पूजा सामाग्री की खरीदारी बढ़ी कोयल नदी का जलस्तर बढ़ा अस्थायी पुल का निर्माण…




महापर्व छठ की शुरुआत आज नहाय-खाय से हो गई। घरों में सुबह से इसकी तैयारी शुरू हुई और लोग बाजार में कद्दू खरीदने पहुंचे। कद्दू 100 से 150 रुपए किलो बिका। नहाय-खाय में कद्दू-भात के साथ धनिया की चटनी खाई जाती है। धनिया पत्ता 200 रुपए किलो बिका। छठ घाटों को तैयार करने का काम भी चल रहा है। नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। मेदिनीनगर शहर में कोयल नदी के छठ घाट पर किनारे के पास छह फीट तक पानी है। तेज बहाव और नदी में ज्यादा पानी को देखते हुए प्रशासन सुरक्षा के इंतजाम कर रहा है। बाजार में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी स्थानीय लोग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरत के मुताबिक नदी पर अस्थायी पुल भी बना रहे हैं। इधर, छठ की खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। सूप, दउरा, नारियल, गुड़ और पूजा सामग्री की दुकानों पर लोग पहुंच रहे हैं। सूप 200 से 250 रुपए जोड़ा और दउरा 250 से 350 रुपए तक बिक रहा है। गुड़ 65 से 120 रुपए किलो है। फलों में सेब 100 से 120 रुपए किलो, केला 50 रुपए दर्जन और संतरा 70 से 80 रुपए किलो बिक रहा है। चीनी 65 रुपए किलो और गाय का घी करीब 1,500 रुपए किलो है। शनिवार को होगा खरना दुकानदारों के मुताबिक, छठ नजदीक आने पर खरीदारी बढ़ेगी और कीमतों में उतार-चढ़ाव हो सकता है। चार दिन के छठ महापर्व के पहले दिन नहाय-खाय पर व्रती कद्दू-भात का प्रसाद खाकर व्रत का संकल्प लेंगे। शनिवार को खरना होगा। पूरे दिन उपवास के बाद शाम को गुड़ की खीर का प्रसाद खाया जाएगा। इसके साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा। रविवार को संध्या अर्घ्य पर व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती पारण करेंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top