Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

Chhath Puja 2026 | Jharkhand Fruit Market Price Hike & Shopping Trends


छठ महापर्व शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। झारखंड के विभिन्न फल मंडी सज चुके हैं और बाजार में सुबह से खरीदारी जारी है। पूजन सामाग्री की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ जुट रही है।

.

कोडरमा के झुमरीतिलैया स्थित कृषि बाजार समिति में व्रतियों के सूप और दउरा के लिए फल पहुंच गए हैं।

छठ की तैयारियों के बीच घरों और घाटों पर साफ-सफाई की जा रही है। फलों की मांग को देखते हुए व्यापारियों ने पहले से ही माल मंगाया है।

फलों के दाम बढ़े हैं पर खरीदारी भी जमकर हो रही है।

फलों के दाम बढ़े हैं पर खरीदारी भी जमकर हो रही है।

मंडी में केले के करीब 25 ट्रक पहुंचे बाजार समिति के फल विक्रेता प्रभात सिंह ने बताया कि कश्मीर से सेब, नागपुर से संतरा और आंध्र प्रदेश से नारियल व केले आए हैं। उनके मुताबिक, मंडी में सेब के 22 ट्रक, संतरे के 17 ट्रक और केले के करीब 25 ट्रक पहुंचे हैं। नाशपाती, अनानास, ईख, डाभ नींबू और दूसरे मौसमी फलों से लदी करीब 100 छोटी-बड़ी गाड़ियां भी आई हैं।

खुदरा फल विक्रेता राजू केशरी ने बताया कि देश के कई हिस्सों में हाल में हुई बेमौसम बारिश से फसलों और ढुलाई पर असर पड़ा है। इसके चलते फलों के दाम बढ़े हैं। हालांकि, बाजार में खरीदारी जारी है।

पानी वाला नारियल 40 से 50 रुपए प्रति पीस के भाव से बिक रहा है।

पानी वाला नारियल 40 से 50 रुपए प्रति पीस के भाव से बिक रहा है।

केले की कांधी 500 से 600 रुपए में

वर्तमान में खुदरा बाजार में कश्मीरी सेब 120 से 140 रुपए प्रति किलो, नागपुरी संतरा 100 रुपए प्रति किलो और पानी वाला नारियल 40 से 50 रुपए प्रति पीस के भाव से बिक रहा है।

वहीं, अनानास 80 से 100 रुपए जोड़ा और केले की पूरी कांधी 500 से 600 रुपए में उपलब्ध है। हालांकि, कीमतों में इस बढ़ोतरी का श्रद्धालुओं के उत्साह पर कोई असर नहीं दिख रहा है। लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं, जिससे साफ है कि इस महापर्व में महंगाई पर आस्था पूरी तरह भारी पड़ रही है।

झारखंड के कई जिलों से लेकर बिहार तक आपूर्ति

झुमरीतिलैया स्थित यह बाजार समिति न केवल कोडरमा जिले के स्थानीय लोगों की जरूरतें पूरी करती है, बल्कि यह एक प्रमुख क्षेत्रीय व्यापारिक केंद्र भी है। यहां से थोक और खुदरा फलों की आपूर्ति पड़ोसी जिलों जैसे गिरिडीह, हजारीबाग और चतरा के विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में की जाती है। इसके अलावा सीमावर्ती राज्य बिहार के रजौली तक के व्यापारी और आम लोग यहां से फल ले जाते हैं। रेल मार्ग की बेहतर सुविधा होने के कारण बिहार के गया जिले के पहाड़पुर और आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रेन के माध्यम से खरीदारी करने सीधे झुमरीतिलैया पहुंच रहे हैं।

दउरा और सूप की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है।

दउरा और सूप की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है।

दउरा और सूप की भी खरीदारी शुरू

इन सब के बीच बाजार में बांस से बने सूप और दउरा भी आ चुके हैं। छठ पर्व में इनकी विशेष मांग रहती है। हालांकि इस वर्ष दउरा और सूप की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां पिछले वर्ष 60 रुपए में बिकने वाला सूप इस वर्ष 100 रुपए में मिल रहा है, वहीं दउरा 300 रुपए से 500 रुपए प्रति पीस बिक रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top