Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

टाटानगर ललपनिया के बीच मेमू ट्रेन चलाने की मांग



बोकारो | झारखंड मुक्ति मोर्चा के बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने रेल मंत्री से टाटानगर से बोकारो होते हुए ललपनिया तक नई मेमू ट्रेन का नियमित परिचालन शुरू करने की मांग की है। उन्होंने इस रेलखंड पर प्रतिदिन कम से कम दो फेरा ट्रेन चलाने का आग्रह किया। कहा कि इससे टाटानगर, चांडिल, पुरुलिया, बोकारो और ललपनिया के हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों, मजदूरों, नौकरीपेशा लोगों और श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा होगी। साथ ही क्षेत्र में सामाजिक, आर्थिक और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि ललपनिया स्थित ऐतिहासिक धार्मिक स्थल लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगढ़ में देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में यहां बेहतर रेल संपर्क जरूरी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top