![]()
पलामू के चैनपुर बाजार में पुलिस ने देशी कट्टे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक कट्टा, दो मोबाइल और बाइक जब्त की है। यह कार्रवाई मारपीट की सूचना मिलने के बाद की गई। पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि चैनपुर बाजार में कुछ युवक आपस में मारपीट कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां लोगों ने बताया कि मारपीट करने वाले युवकों के पास हथियार भी है। पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल से भाग रहे दो युवकों को पुलिस टीम ने पीछा कर पकड़ा। तलाशी में विशाल कुमार सोनी के कमर से एक देशी कट्टा और एक मोबाइल मिला। अभिषेक कुमार के पास से एक मोबाइल मिला। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर सामान के साथ थाने लाया। गिरफ्तार युवकों की पहचान विशाल कुमार सोनी ( 25) और अभिषेक कुमार ( 28) के रूप में हुई है। दोनों चैनपुर के सोनार मुहल्ला के रहने वाले हैं। देशी कट्टा और मोबाइल फोन के साथ ही इनके पास से एक बाइक जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार अभिषेक कुमार आपराधिक प्रवृति का है और इसके खिलाफ चैनपुर थाना में जनवरी 2023 में एक कांड दर्ज है।
Source link