Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

चतरा में साल की शिवानी हत्याकांड का खुलासा तांत्रिक सिद्धि पाने के लिए मौसी ने रची साजिश अमावस्या की रात जेठ संग मिल…




चतरा के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चट्टी अनंतपुर गांव में आठ साल की बच्ची शिवानी की हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बच्ची की हत्या उसकी मौसी ने अपने जेठ और उनके बेटे के साथ मिलकर की थी। एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि आरोपियों ने स्वीकार किया है कि बच्ची के माता-पिता से विवाद और तांत्रिक सिद्धि पाने के लिए उसकी हत्या की गई। बच्ची का शव 13 नवंबर को उसके घर से करीब 150 मीटर पश्चिम की ओर झाड़ी एवं धान के खेत से बरामद किया गया था। झाड़-फूंक का काम करती थी सोहरी देवी
आरोपियों में सोहरी देवी, बिन्दु भारती और जुगेश भारती शामिल है। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी के अनुसार, मुख्य आरोपी सोहरी देवी अपने घर में ओझा-गुणी और झाड़-फूंक का काम करती थी। पुलिस के मुताबिक, सोहरी देवी ने तांत्रिक सिद्धि पाने के लिए अपने जेठ बिन्दु भारती और उसके बेटे जुगेश भारती के साथ मिलकर साजिश रची। बच्ची दीपावली की अमावस्या की रात लापता हुई थी। उसी रात उसकी हत्या की गई थी। पुलिस को भटकाने के लिए रेप का रूप देने की कोशिश
इतना ही नहीं, अपराधियों ने पुलिस और अनुसंधान को गुमराह करने तथा मामले को दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध का रूप देने के लिए बच्ची के गुप्तांग में बांस डाल दिया था। ताकि जांच की दिशा को भटकाया जा सके। छापेमारी और जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और मुख्य आरोपी सोहरी देवी के घर से कई अहम साक्ष्य और जप्ती की है। इनमें लाल रंग की टूटी चूड़ी, टूटी बाली, खून लगा प्लास, खून लगा घास, पीड़िता का आसमानी रंग का पैंट, तथा टोना-टोटका में उपयोग होने वाला सिंदूर, इत्र, गुलाब जल, धूप, हल्दी के अलावा खून लगा हसुवा, खून लगा करणी और खून लगा लोहे की छेनी शामिल हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top