Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

गिरिडीह में तार जोड़ते समय युवक को लगा करंट मौत दो साल पहले हुई थी शादी घर में चल रही थी छठ महापर्व…




गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव में छठ की तैयारी के दौरान करंट लगने से 26 वर्षीय प्रदीप कुमार यादव की मौत हो गई। वह घर में रोशनी के लिए बिजली का तार जोड़ रहा था। मृतक के चाचा सोना यादव ने बताया कि प्रदीप की मां छठ व्रत कर रही थीं। घर में पूजा की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान तार जोड़ते समय प्रदीप करंट की चपेट में आ गया और नीचे गिर पड़ा। परिजन उसे गिरिडीह सदर अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रदीप के पिता का नाम सहदेव यादव है। प्रदीप की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। उसकी एक साल की बेटी है। वह पत्नी और बेटी को पीछे छोड़ गया है। सबसे दुखद पहलू यह है कि जिस मां के लिए छठ पूजा की तैयारियां की जा रही थीं, उसी मां को पर्व के दौरान अपने जवान बेटे को खोने का दर्द झेलना पड़ा। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। छठ की तैयारियों में जुटे परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top