![]()
मेदिनीनगर-औरंगाबाद एनएच-98 पर नावाबाजार थाना क्षेत्र के कंडा में शनिवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। जख्मी को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान तुकबेरा निवासी प्रदीप भुइयां के बेटे राजन कुमार भुइयां (21) और राजहारा निवासी विष्णु कुमार के बेटे सुनील कुमार (20) के रूप में हुई है। घायल सोनू कुमार (21), छतरपुर के तेलाड़ी निवासी रामलाल भुइयां का बेटा है। तीनों युवक सोनू के घर जा रहे थे। राजन के भाई के मुताबिक, वे सुबह 6 बजे घर से निकले थे। राजन मजदूरी करता था। तीनों में से किसी की शादी नहीं हुई थी। ब्रेकर पर बाइक धीमी हुई, पीछे से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब 11 बजे कंडा में ब्रेकर पर बाइक धीमी हुई, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद तीनों सड़क पर गिर पड़े। ट्रक चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर नावाबाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और घायल को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी संजय कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस टक्कर मारने वाले ट्रक की पहचान करने में जुटी है।
Source link