![]()
गुमला-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर पिंजरा डीपा गांव के पास शनिवार को हाइवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हाइवा गुमला की ओर जा रहा था और उसने युवक की बाइक को पीछे से टक्कर मारी। मृतक की पहचान पालकोट थाना क्षेत्र के गोजा डुमकीटोली निवासी 27 वर्षीय बलराम गोप के रूप में हुई है। वह राजमिस्त्री का काम करते थे। रोड जाम से वाहनों की लगी लंबी कतार हादसे के बाद ग्रामीणों ने मुआवजे और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पालकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय उरांव और थानेदार अंकित राज के आश्वासन के बाद जाम खोला गया। घर लौटते समय हादसा हुआ पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेजा और मामले की जांच शुरू की। मृतक के परिजन कृष्णा गोप ने पुलिस को बताया कि बलराम अपने पीछे पत्नी और बच्चों समेत चार लोगों को छोड़ गए हैं। वह ठेके पर काम करते थे और काम के सिलसिले में साइट पर गए थे। घर लौटते समय हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक, बसिया थाना पुलिस ने हादसे के बाद भाग रहे हाइवा चालक को पकड़ लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
Source link