गिरिडीह के डुमरी प्रखंड में छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसरी बाजार के स्टेशन रोड स्थित स्टेशन परिसर में नवभारत संघ भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना करेगा।
.
यहां प्रकृति और पृथ्वी की देवी की थीम पर कालचक्र आधारित पंडाल बनाया जा रहा है। इसकी लागत साढ़े चार लाख रुपए है।
पंडाल बनाने में कारीगर जुटे
संघ हर साल छठ पूजा पर अलग-अलग थीम के पंडाल बनाता है। इस बार स्टेशन परिसर और आसपास के इलाकों में बिजली की सजावट भी की जाएगी। भगवान सूर्य की प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पंडाल बनाने में कारीगर जुटे हैं।
पंडाल बना रहे धनबाद के कारीगर विक्की कुमार सिंह ने बताया कि कई दिनों से दिन-रात काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि पंडाल जल्द तैयार कर लिया जाएगा।

पंडाल बना रहे धनबाद के कारीगर विक्की कुमार सिंह ने बताया कि कई दिनों से दिन-रात काम चल रहा है।
संघ के अध्यक्ष शुभम भदानी, उपाध्यक्ष सुभाष कुमार सिन्हा और कोषाध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि पंडाल के साथ भगवान भास्कर की प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
सचिव सतीश भदानी, उप सचिव अक्षत भदानी, सह कोषाध्यक्ष प्रदीप बर्णवाल और संगठन मंत्री पंकज कुमार ने बताया कि छठ घाटों और वहां तक जाने वाले रास्तों की मरम्मत, सफाई और रोशनी का इंतजाम भी किया जा रहा है। इस काम में सुजीत कुमार, बबलू रवानी, विवेक भूषण, साहिल सेठ और प्रिंस जायसवाल भी शामिल हैं।
इधर, डुमरी प्रखंड के जामतारा स्थित जमुनिया नदी घाट, इसरी बाजार के अरगाघाट, पंजाबी टोला स्थित पंप्पू तालाब, हेठ टोला घाट, कुलगो, तेलखरा, लक्ष्मणटुंडा, नगरी और रोशनाटुंडा सहित विभिन्न छठ घाटों पर भी तैयारियां चल रही हैं।
पूजा समितियों के सदस्य घाटों की सफाई, रास्तों को दुरुस्त करने और रोशनी की व्यवस्था में जुटे हैं। वहीं, डुमरी चौक स्थित सूर्य मंदिर को भी आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। पूरे क्षेत्र में छठ पूजा को लेकर भक्तिमय माहौल बनने लगा है।