![]()
पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नरसंडा गांव में लापता दो वर्षीय बच्ची मिस्टी रानी महता का शव नरसंडा नाले से मिला। पुलिस ने बच्ची के मामा समीर पान को हिरासत में लिया है। उसकी निशानदेही पर शव मिला। पुलिस बच्ची की मौत की वजह की जांच कर रही है। नानी के घर गई थी बच्ची
बच्ची के पिता खिरोध महता ने बताया कि वह पत्नी कस्तूरी दास और बेटी मिस्टी रानी के साथ श्रीधरपुर, चंपुआ में रहते हैं। उनकी पत्नी 25 अक्टूबर को बेटी को लेकर लक्ष्मी पूजा देखने नरसंडा स्थित अपने मायके आई थीं।
बच्ची की मौत की वजह साफ नहीं 11 नवंबर को समीर पान, बच्ची को दुकान ले जाने के बहाने अपने साथ ले गया। इसके बाद बच्ची घर नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। बाद में मुफ्फसिल थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जांच के दौरान समीर पान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने नरसंडा नाले से बच्ची का शव निकाला। बच्ची की मौत की वजह अभी साफ नहीं हुई है।
Source link