Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

स्कूटी बोलेरो की टक्कर में युवकों की मौत की मौके पर मौत दूसरे ने इलाज के दौरान तोड़ा दम इटखोरी हजारीबाग रोड जाम…




चतरा जिले के मयूरहंड थाना क्षेत्र में स्कूटी और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना सुराही मोड़ (ततैया मोड़) के पास हुई। मृतकों की पहचान गारुखुरहा गांव निवासी संजू यादव (24) और मिथुन ठाकुर (26) के रूप में हुई है। दोनों करमा से स्कूटी की सर्विसिंग कराकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बोलेरो ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम दो युवकों की मौत से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सुराही मोड़ के पास इटखोरी-हजारीबाग मुख्य मार्ग जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मृतकों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 20 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग रखी। उनका कहना था कि दोनों परिवारों को आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए। सड़क जाम होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। छठ महापर्व के कारण पहले से ही सड़कों पर यात्रियों और वाहनों की आवाजाही बढ़ी हुई है। ऐसे में जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। कई यात्री अपने रिश्तेदारों के घर छठ मनाने जा रहे थे। वे घंटों सड़क पर फंसे रहे। चतरा और हजारीबाग के बीच आवागमन भी प्रभावित हुआ। बीडीओ और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे सड़क जाम की सूचना मिलने पर मयूरहंड प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार, मयूरहंड थाना प्रभारी राहुल कुमार दुबे और इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने स्थिति को सामान्य करने और जाम खुलवाने का प्रयास किया। पुलिस प्रशासन की ओर से परिजनों को समझाया गया। उन्हें उचित सहायता दिलाने का भरोसा दिया गया। हालांकि, परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। पूर्व विधायक भी पहुंचे, यात्रियों की बढ़ी परेशानी मामले की गंभीरता को देखते हुए बरही के पूर्व विधायक अकेला यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों और मृतकों के परिजनों से बातचीत की। उन्होंने जाम समाप्त कराने और पीड़ित परिवारों को सहायता दिलाने के लिए प्रशासन से बात की। दूसरी ओर, सड़क जाम के कारण छठ पर्व पर घर लौट रहे लोगों की परेशानी बढ़ गई। कई छोटे-बड़े वाहन घंटों तक फंसे रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top