![]()
धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़कर चोर जेवर, नकदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान और स्कूटी ले गए। चोरी का कुल नुकसान करीब 3 लाख रुपए बताया गया है।
पीड़ित शिवकुमार शर्मा ने धनसार थाने में लिखित शिकायत देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि 24 नवंबर 2026, मंगलवार को वे निजी काम से घर से बाहर गए थे। घर में परिवार का कोई सदस्य नहीं था और बाहर से ताला लगा था।
शिवकुमार के मुताबिक, चोर अलमारी से सोने के मंगलसूत्र, बाली, नाक के आभूषण और चांदी की पायल सहित अन्य सामान ले गए। घर से एलसीडी टीवी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान भी गायब हैं।
उन्होंने बताया कि घर में रखे करीब 10 से 12 हजार रुपए नकद और स्कूटी भी चोरी हुई है।
धनसार थाने के जांच अधिकारी एएसआई एन ठाकुर ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे जा रहे हैं।
Source link