Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

गोहाल में घुसा कोबरा सुरक्षित पकड़ा गया पाकुड़ के बलियापतरा गांव में गायों के बीच पहुंचा था सांप जंगल में छोड़ा गया…


पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के बलियापतरा गांव में गुरुवार रात एक कोबरा सांप घर के गोहाल में घुस गया। वहां 5 गायें बंधी थीं। सांप ने किसी गाय को नुकसान नहीं पहुंचाया।

.

गायों की आवाज सुनकर घर के मालिक देवेंद्र सिंह और उनके परिजन गोहाल पहुंचे। वहां कोबरा देखकर वे घबरा गए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए और सांप को हटाने की कोशिश की।

सर्पमित्र मोहम्मद अशरफुल शेख ने बताया कि पकड़ा गया कोबरा करीब साढ़े चार फीट लंबा और लगभग 14 से 15 साल का था।

सर्पमित्र मोहम्मद अशरफुल शेख ने बताया कि पकड़ा गया कोबरा करीब साढ़े चार फीट लंबा और लगभग 14 से 15 साल का था।

लोगों ने वन विभाग के सर्पमित्र मोहम्मद अशरफुल शेख को सूचना दी। वे अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहले लोगों को वहां से हटाया, फिर सावधानी से सांप को पकड़ा।

शेख ने बताया कि पकड़ा गया कोबरा करीब साढ़े चार फीट लंबा और लगभग 14 से 15 साल का था। यह सांप रात में सक्रिय रहता है और शिकार का पीछा करते हुए घर में घुसा होगा।

उन्होंने बताया कि कोबरा खेतों और जंगलों में पाया जाता है। यह चूहे, मेंढक और छोटे जीव-जंतुओं का शिकार करता है। सांप के काटने पर डॉक्टर को दिखाना चाहिए।शुक्रवार को कोबरा को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top