Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

पूर्वी सिंहभूम के गांवों में गुड़ की भट्ठियां शुरू चार महीने में करोड़ के कारोबार का अनुमान बर्धमान और बांकुड़ा से पहुंचे कारीगर…


जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)9 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सर्दी आने के साथ ही पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण इलाकों में खजूर के गुड़ की महक फैलने लगी है। जिले के करीब 900 गांवों में इन दिनों खजूर के रस से गुड़ तैयार करने की भट्ठियां जल रही हैं।

नवंबर से फरवरी तक चलने वाला यह मौसमी कारोबार ग्रामीण अर्थव्यवस्था की अहम कड़ी बन गया है। इससे स्थानीय पेड़ मालिकों को अतिरिक्त आमदनी हो रही है, वहीं कारीगरों और व्यापारियों को भी चार महीने तक रोजगार मिल रहा है।

अनुमान के मुताबिक, इस दौरान जिले में खजूर के गुड़ का करीब 8 करोड़ रुपए का कारोबार होता है। इस कारोबार में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया, बर्धमान और बांकुड़ा से कारीगर पहुंचते हैं। वे स्थानीय लोगों से एक सीजन के लिए खजूर के पेड़ किराये पर लेते हैं।

तैयार गुड़ 120 से 180 रुपए प्रति किलो बिक रहा

पेड़ मालिकों को प्रति पेड़ 200 से 300 रुपए तक मिलते हैं। तैयार गुड़ 120 से 180 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। मांग के कारण ग्राहक कई जगह सीधे भट्ठियों तक पहुंचकर गुड़ खरीद रहे हैं।

खजूर के गुड़ की शुद्धता और पारंपरिक स्वाद के कारण बाजार में इसकी मांग बनी हुई है। ग्राहक कई जगह निर्माण स्थलों से सीधे गुड़ खरीद रहे हैं। इसकी कीमत 120 से 180 रुपए प्रति किलोग्राम है। एक कारोबारी हर सीजन में मजदूरी, ईंधन और अन्य खर्च मिलाकर डेढ़ से दो लाख रुपए तक निवेश करता है।

कारीगर और व्यापारी स्थानीय लोगों से खजूर के पेड़ एक सीजन के लिए किराये पर लेते हैं।

कारीगर और व्यापारी स्थानीय लोगों से खजूर के पेड़ एक सीजन के लिए किराये पर लेते हैं।

खजूर के पेड़ एक सीजन के लिए किराये पर लेते हैं

इसके बाद चार महीने में पांच से छह लाख रुपए या उससे अधिक की कमाई हो जाती है। कारीगर और व्यापारी स्थानीय लोगों से खजूर के पेड़ एक सीजन के लिए किराये पर लेते हैं। पटमदा, बोड़ाम, पोटका और घाटशिला इस कारोबार के प्रमुख केंद्र हैं। बहरागोड़ा, मुसाबनी, चाकुलिया और धालभूमगढ़ में भी इसका विस्तार हो रहा है।

QuoteImage

मैं हर साल नवंबर में यहां आता हूं और फरवरी तक गुड़ तैयार कर बेचता हूं। पेड़ों का किराया पहले ही चुका दिया जाता है और चार महीने की मेहनत के बाद अच्छी बिक्री हो जाती है। – मोहम्मद, व्यापारी

QuoteImage



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top