Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

ईशान किशन बोले वैभव का गेम देखने में मजा आता है वो स्पेशल टैलेंट है बाबा बैद्यनाथ की पूजा के करने देवघर पहुंचे…


भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन शुक्रवार को देवघर पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।

.

उनके मंदिर पहुंचने की खबर मिलते ही क्रिकेट प्रेमियों और श्रद्धालुओं के बीच उत्सुकता देखने को मिली। ईशान किशन भारतीय क्रिकेट का एक जाना-पहचाना नाम हैं।

अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर ईशान किशन ने वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोहरा शतक जड़कर इतिहास रचा था।

उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ महज 126 गेंदों में 200 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी। इस उपलब्धि के बाद वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खास पहचान बनाने में सफल रहे।

ईशान किशन ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।

ईशान किशन ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।

वैभव को खेलता देख मजा आता है: ईशान किशन

ईशान किशन ने वैभव सूर्यवंशी के दोहरे सतक पर कहा- वो स्पेशल टैलेंट हैं। ऐसा क्रिकेटर बहुत दिन बाद आया है जो एज में यंग है और ऐसे मार रहा है।

ये इंडिया के लिए अच्छी बात कि ऐसा क्रिकेटर मिला है जो पब्लिक का भी पूरा मनोरंजन करता है। हमें खूद मजा आता है उन्हें खेलता देख कर। ऐसा ही वो करते रहें।

ईशान किशन ने विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।

ईशान किशन ने विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।

पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और मंगलकामना की

इधर, क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले ईशान किशन आज बाबा बैद्यनाथ की नगरी में भक्ति के रंग में नजर आए। उन्होंने बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और मंगलकामना की।

बताते चलें कि देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम देश के प्रमुख द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यहां देशभर से श्रद्धालु और कई जानी-मानी हस्तियां बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचती हैं। भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन का देवघर आगमन भी शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top