Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

जॉब छोड़ शुरू की खेती मिर्च टमाटर से संवारा जीवन हर महीने कमा रहे लाख बिहार में भी डिमांड महिलाओं को दी नौकरी…


झारखंड के चतरा जिले के अम्बाटांड गांव के इंजीनियर उदय कुमार ने पुणे की नौकरी छोड़कर खेती शुरू की। अब वे 5 एकड़ में मिर्च और 3 एकड़ में टमाटर उगा रहे हैं। उनकी फसल की अंतरराज्यीय बाजारों में मांग है। वे महिलाओं को रोजगार भी दे रहे हैं और नई फसलों का ट

.

अम्बाटांड गांव लावालौंग थाना क्षेत्र की लामटा पंचायत में है। उदय ने पॉलिटेक्निक और बीटेक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्हें पुणे की एक मल्टीनेशनल कंपनी की एसी बनाने वाली यूनिट में क्वालिटी इंजीनियर की नौकरी मिली। उनका वेतन 26 हजार रुपए महीना था।

उदय ने बनारस स्थित बीएचयू और आईसीएआर से खेती का प्रशिक्षण लिया।

उदय ने बनारस स्थित बीएचयू और आईसीएआर से खेती का प्रशिक्षण लिया।

बीएचयू से खेती का प्रशिक्षण लिया

छह महीने नौकरी करने के बाद उदय ने इस्तीफा दिया और अपने पैतृक गांव लौट आए। वे नौकरी करने के बजाय अपना काम करना चाहते थे। गांव लौटकर उन्होंने पहले यूट्यूब से खेती की जानकारी ली। बाद में बनारस स्थित बीएचयू और आईसीएआर से खेती का प्रशिक्षण लिया।

पिछले साल उदय ने 3 एकड़ जमीन पर मिर्च उगाई थी। इससे उन्हें 13 लाख रुपए का शुद्ध मुनाफा हुआ। इस शानदार सफलता से उत्साहित होकर उन्होंने इस बार खेती का दायरा काफी बड़ा कर दिया है।

वर्तमान में वे कुल 13 एकड़ जमीन पर खेती कर रहे हैं, जिसमें 3 एकड़ उनकी खुद की जमीन है और 10 एकड़ जमीन उन्होंने 1 लाख रुपए सालाना लीज पर ले रखी है।

उदय के खेत में उपजे टमाटर और मिर्च की भारी मांग बिहार और झारखंड के कई बड़े बाजारों में है।

उदय के खेत में उपजे टमाटर और मिर्च की भारी मांग बिहार और झारखंड के कई बड़े बाजारों में है।

ड्रिप इरिगेशन तकनीक अपनाई इस सीजन वे 5 एकड़ में मिर्च और 3 एकड़ में टमाटर की आधुनिक खेती कर रहे हैं। उन्होंने खेतों में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत ड्रिप इरिगेशन (टपक सिंचाई) तकनीक अपनाई है, जिसमें सरकार की ओर से 90 प्रतिशत की भारी छूट मिली।

इस तकनीक से पौधों की जड़ों तक बूंद-बूंद पानी पहुंचता है, जिससे नमी बनी रहती है, पानी की बर्बादी नहीं होती और फसल की पैदावार बेहतरीन होती है। उन्होंने खेती में वीएनआर (VNR), यूनीसेम और सिंजेंटा जैसे उन्नत किस्म के बीजों का इस्तेमाल किया है।

उदय प्रतिदिन 400 किलो मिर्च की हार्वेस्टिंग करते हैं।

उदय प्रतिदिन 400 किलो मिर्च की हार्वेस्टिंग करते हैं।

35 लाख रुपए तक के मुनाफे की उम्मीद वर्तमान में बाजार में मिर्च 40 रुपए प्रति किलो बिक रही है, जिससे प्रतिदिन 400 किलो हार्वेस्टिंग के हिसाब से हर रोज 16 हजार रुपए, महीने में सिर्फ मिर्च से 5 लाख रुपए की कमाई हो रही है। वहीं, टमाटर हर तीन दिनों पर 2.5 से 3 टन (100 ट्रे) निकलता है, जो होलसेल बाजार में 20 रुपए प्रति किलो बिकता है।

महीने में 10 बार टमाटर की हार्वेस्टिंग कर 5 लाख रुपए की आमदनी होती है। इस प्रकार, मिर्च और टमाटर दोनों को मिलाकर वे वर्तमान में हर महीने 10 लाख रुपए का शुद्ध मुनाफा कमा रहे हैं और इस बार उन्हें कुल 35 लाख रुपए तक के मुनाफे की उम्मीद है।

गांव की महिलाएं रोज मिर्च की हार्वेस्टिंग और हर तीन दिन पर टमाटर तोड़ने के कार्य में जुटी रहती हैं।

गांव की महिलाएं रोज मिर्च की हार्वेस्टिंग और हर तीन दिन पर टमाटर तोड़ने के कार्य में जुटी रहती हैं।

10 महिलाओं को नियमित रोजगार भी मिला उदय की इस खेती से केवल उनकी ही तकदीर नहीं बदली, बल्कि उनके पैतृक गांव की 10 महिलाओं को नियमित रोजगार भी मिला है।

ये महिलाएं रोज मिर्च की हार्वेस्टिंग और हर तीन दिन पर टमाटर तोड़ने के कार्य में जुटी रहती हैं। उनके खेत में उपजे टमाटर और मिर्च की भारी मांग बिहार और झारखंड के कई बड़े बाजारों में है।

व्यापारी खुद उनके पास सब्जियां खरीदने पहुंचते हैं, जिनमें झारखंड के रांची, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, रामगढ़, पलामू, धनबाद और बिहार के औरंगाबाद, गया, सासाराम, डेहरी, पटना, समस्तीपुर जैसे बड़े शहर शामिल हैं। उदय की इस सफलता से पूरे चतरा जिले का नाम रोशन हो रहा है।

पॉलीहाउस उपलब्ध कराने की दिशा में काम

जिला कृषि पदाधिकारी गौतम कुमार ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि विभाग उन्हें पॉलीहाउस उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है, जिस पर आने वाले 12 लाख रुपए के खर्च में 50 प्रतिशत (6 लाख रुपए) का अनुदान दिया जाएगा।

उदय ने बताया कि आने वाले सीजन में शिमला मिर्च, स्ट्रॉबेरी और चेरी टमाटर का बड़े पैमाने पर लगाएंग। उनकी यह सफलता दूसरे पढ़े-लिखे युवाओं के लिए एक मिसाल है जो रोजगार की तलाश में शहरों में भटकते हैं। इसके अलावा, मुंबई में मजदूरी करने वाले उनके पिता भी आज बेटे की इस बड़ी उपलब्धि पर बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top