Last Updated:
IMD Weather Today 4 October: 4 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब और कई अन्य राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा भी बढ़ सकता है. पूर्वोत्तर राज्यों में बिजली गिरने की चेतावनी है. दक्षिण भारत में केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी गई है.
4 अक्टूबर को दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, MP, पंजाब समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट है. (फोटो PTI)
आज का मौसम 4 अक्टूबर: मानसून अब कमजोर पड़ने लगा है लेकिन जाते-जाते मौसम अपना रंग बदल रहा है. देश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का दौर अभी थमने वाला नहीं है. मौसम विभाग (IMD) ने 4 अक्टूबर को यूपी, बिहार, दिल्ली, झारखंड समेत कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पूर्वी भारत में बिजली गिरने और वज्रपात का खतरा भी बना हुआ है. राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी मौसम करवट लेगा. पंजाब में बारिश के साथ तेज हवा चल सकती है. पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है. ऐसे में अगर आप रविवार को सफर की तैयारी कर रहे हैं तो निकलने से पहले मौसम का हाल जरूर जान लें.
दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भी बारिश और तेज हवा का असर देखने को मिल सकता है. (PTI)
Weather Systems, Forecast and Warnings :
❖ An upper air cyclonic circulation lies over northeast Assam & neighbourhood with a north-south trough aloft roughly along 92.5° E/24.8° N in lower tropospheric level.
❖ An upper air cyclonic circulation lies over Westcentral Arabian… pic.twitter.com/4mPLgh6WLj