Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

बंगाल की खाड़ी में की रफ्तार से तूफान बिहार झारखंड तक में भारी बारिश मौसम पर का अलर्ट…


Aaj Ka Mausam Live: बंगाल की खाड़ी में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. समुद्र में बना गहरा दबाव अब तेज सिस्टम में बदल रहा है. इसका असर कई राज्यों में दिखने वाला है. 24 सितंबर को छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश का जोर काफी बढ़ सकता है. कई इलाकों में बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश का खतरा है. समुद्र में हवाएं 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. इसका मतलब तटीय इलाकों के लिए खास सावधानी का समय है. बिहार और झारखंड तक भी मौसम का असर पहुंच रहा है. पश्चिम बंगाल और विदर्भ में भी भारी बारिश का अलर्ट है. कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है. तेज हवाएं भी परेशानी बढ़ा सकती हैं. पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है. आज यानी 24 सितंबर का मौसम कई राज्यों के लिए बेहद अहम रहने वाला है.

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है. इसके 23 सितंबर की रात तक उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तट के बीच कलिंगपट्टनम के आसपास डीप डिप्रेशन के रूप में तट पार करने का अनुमान है. इसके बाद 24 सितंबर से बारिश और तेज हो सकती है. ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों पर तेज हवाएं चलेंगी. पश्चिम-मध्य और उससे सटी उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में हवा की रफ्तार 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है. झोंके 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. मछुआरों को संबंधित समुद्री क्षेत्रों में न जाने की सलाह दी गई है. वहीं दिल्ली से मानसून की विदाई हो चुकी है. उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में फिलहाल राहत दिख सकती है लेकिन पूर्वी और मध्य भारत में बारिश का दौर बना रहेगा.
पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. (PTI)

दिल्ली-NCR में मानसून की विदाई के बाद फिलहाल राहत

दिल्ली से मानसून की विदाई हो चुकी है. 24 सितंबर को राजधानी में बारिश की संभावना नहीं है. दिन का अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रह सकता है. हालांकि राहत ज्यादा लंबी नहीं हो सकती. IMD के अनुसार 27 और 28 सितंबर को दिल्ली में फिर बारिश होने की संभावना है. यानी राजधानी में मानसून की वापसी के बाद मौसम पूरी तरह सूखा रहने की गारंटी नहीं है. फिलहाल 24 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बारिश से राहत मिल सकती है.

यूपी में 25 सितंबर से बढ़ेगी बारिश की रफ्तार

उत्तर प्रदेश में 24 सितंबर को बारिश की गतिविधियां सीमित रहने का अनुमान है. मौसम का असली बदलाव 25 सितंबर से दिखाई दे सकता है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. 26 सितंबर को पूर्वी यूपी में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है. पश्चिमी हिस्सों में भी भारी बारिश हो सकती है. 27 सितंबर को पूरे प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में बारिश के साथ भारी बारिश की संभावना है. 28 और 29 सितंबर को बारिश कमजोर पड़ सकती है और कुछ जगहों तक सीमित रह सकती है.

बिहार में 24-25 सितंबर को तेज बारिश का दौर

बिहार में 24 और 25 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट है. राज्य में बारिश का असर आगे भी बना रह सकता है. 29 सितंबर तक अलग-अलग इलाकों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है. कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है. ऐसे में खुले इलाकों में सावधानी जरूरी होगी. खासकर तेज गरज और बिजली के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी जाती है.

24 सितंबर को टॉप 10 शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
चेन्नई 36°C 26°C
दिल्ली 35°C 24°C
जयपुर 35°C 24°C
लखनऊ 34°C 26°C
पटना 34°C 27°C
मुंबई 32°C 25°C
भोपाल 32°C 22°C
कोलकाता 31°C 25°C
रांची 29°C 23°C
शिमला 25°C 14°C

झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी

झारखंड में 24 सितंबर को मौसम काफी बिगड़ सकता है. IMD ने राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 25 और 26 सितंबर को भी कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. 27 सितंबर को कुछ जगहों पर बारिश और गरज-चमक का अनुमान है. 28 और 29 सितंबर को बारिश छिटपुट हो सकती है. लगातार बारिश वाले इलाकों में जलभराव और स्थानीय स्तर पर परेशानी बढ़ने की आशंका बनी रह सकती है.

पश्चिम बंगाल में बारिश के साथ तेज हवाओं का असर

पश्चिम बंगाल में भी मौसम सक्रिय रहने वाला है. राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. गंगा के मैदानी हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं. बिजली गिरने की भी आशंका है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाओं के साथ मौसम खराब हो सकता है. समुद्र के करीब रहने वाले इलाकों में भी विशेष सावधानी की जरूरत होगी.

राजस्थान में मौसम बदलाव का दौर जारी

राजस्थान के लिए दिए गए IMD मौसम पूर्वानुमान में 24 सितंबर को भारी बारिश का अलग राज्यव्यापी अलर्ट नहीं बताया गया है. हालांकि मानसून की वापसी के दौर के बीच मौसम में बदलाव बना रह सकता है. राज्य के कुछ हिस्सों में स्थानीय स्तर पर बादल और बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं.

मध्य प्रदेश में पूर्वी हिस्सों में बढ़ेगी बारिश

मध्य प्रदेश में 24 सितंबर को पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. 25 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. पश्चिमी हिस्सों में भी भारी बारिश का अनुमान है. 26 सितंबर को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना बनी हुई है. 27 सितंबर को भी बारिश का दौर जारी रह सकता है. इसके बाद 28 और 29 सितंबर को गतिविधियां कम होकर कुछ इलाकों तक सीमित हो सकती हैं. भोपाल में 24 सितंबर को अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है.

पंजाब-हरियाणा में मौसम पर मानसून वापसी का असर

पंजाब में मानसून की वापसी की प्रक्रिया के बीच इन राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं जबकि बारिश की गतिविधियां सीमित रह सकती हैं. किसानों और यात्रियों को स्थानीय मौसम पूर्वानुमान पर नजर रखनी चाहिए. खासकर मौसम में अचानक बदलाव होने पर खुले इलाकों में सावधानी जरूरी होगी. हरियाणा और पंजाब में मानसून के कमजोर पड़ने के साथ दिन के तापमान में भी बदलाव दिख सकता है.

तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना है. (IMD)

पहाड़ों पर मौसम बदलने के संकेत

उत्तराखंड में 24 सितंबर को हल्की बारिश हो सकती है. लेकिन 25 सितंबर से मौसम में बदलाव तेज होगा. 26 और 27 सितंबर को राज्य में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. 28 और 29 सितंबर को भी कुछ जगहों पर भारी बारिश जारी रह सकती है. पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के कारण सड़क और भूस्खलन जैसी परेशानी का खतरा बढ़ सकता है. यात्रा करने वालों को मौसम अपडेट देखकर ही योजना बनाने की सलाह दी जाती है.

पूर्वोत्तर में गरज-चमक के साथ मौसम सक्रिय

पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम पूरी तरह शांत नहीं रहेगा. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अलग-अलग जगहों पर गरज-चमक और बिजली कड़कने की संभावना है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली और गरज-चमक का अलर्ट है. ऐसे मौसम में खुले मैदानों और ऊंचे स्थानों पर सावधानी बरतना जरूरी है. असम और मेघालय में मौसम की गतिविधियां खास तौर पर सक्रिय रह सकती हैं.

दक्षिण भारत में बारिश और समुद्री हवाओं का जोर

दक्षिण भारत में 24 सितंबर को मौसम काफी सक्रिय रहेगा. तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना है. दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में 55 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाएं चल सकती हैं. झोंके 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. केरल में भी बारिश बढ़ने की संभावना है. तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जैसे जिलों में बारिश का असर रह सकता है. कर्नाटक में भी कुछ जगह भारी बारिश हो सकती है. केरल और कर्नाटक के तटीय इलाकों के साथ लक्षद्वीप के समुद्री क्षेत्र में भी सावधानी की जरूरत है. मछुआरों को समुद्र में जाते समय मौसम विभाग की चेतावनी का पालन करने की सलाह दी गई है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top