Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

आज का पंचांग अगस्त हरियाली तीज शुभ मुहूर्त


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 15 August 2026: आज हरियाली तीज के साथ स्वतंत्रता दिवस का पर्व भी मनाया जा रहा है. पंचांग के अनुसार, आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, तैतिल करण, शिव योग, पूर्व का दिशाशूल है. आज हरियाली तीज, शनिदेव पूजा के साथ देश का प्रमुख स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है. हरियाली तीज का पर्व यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के प्रेम और वैवाहिक जीवन से जुड़ा हुआ है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी. उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी रूप में स्वीकार किया. इसी कारण हरियाली तीज को सुहाग, प्रेम और दांपत्य सुख का प्रतीक माना जाता है. शनिवार को सुबह 6:07 बजे सूर्योदय और शाम 6:55 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, सुबह 8:25 बजे चंद्रोदय और शाम 8:43 बजे चंद्रास्त होगा.

हरियाली तीज के साथ आज शनिदेव की भी पूजा की जाएगी. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं. शनिवार को व्रत रखने और शनिदेव की पूजा करने से जीवन की परेशानियां कम होने तथा शनि संबंधी बाधाओं से राहत मिलने की मान्यता है. शनिवार को सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनें और शनिदेव का ध्यान करें. शनिदेव को सरसों का तेल, काले तिल, काला वस्त्र और फूल अर्पित किए जाते हैं. इसके बाद शनिदेव के मंत्रों का जाप करें और श्रद्धापूर्वक आरती करें. कई लोग इस दिन शनि मंदिर में जाकर तेल अर्पित करते हैं. जरूरतमंदों को काले तिल, वस्त्र, अन्न या अन्य उपयोगी वस्तुओं का दान करना भी शुभ माना जाता है. साथ ही, इस दिन संयमित व्यवहार और अच्छे कर्म करने को विशेष महत्व दिया जाता है. पंचांग से देखें दिनभर के शुभ और अशुभ समय.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 15 अगस्त 2026
आज की तिथि- तृतीया – 05:28 पी एम तक, चतुर्थी तिथि
आज का नक्षत्र- उत्तराफाल्गुनी – 03:25 ए एम, 16 अगस्त तक, हस्त नक्षत्र
आज का करण- तैतिल – 06:02 ए एम तक, गर – 05:28 पी एम तक
आज का योग- शिव – 07:09 ए एम तक, फिर सिद्ध योग
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- शनिवार
चंद्र राशि- सिंह उपरांत कन्या राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:51 ए एम
सूर्यास्त- 07:01 पी एम
चन्द्रोदय- 08:24 ए एम
चन्द्रास्त- 08:33 पी एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 15 अगस्त 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:25 ए एम से 05:08 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:00 पी एम से 12:53 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:38 पी एम से 03:31 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 07:01 पी एम से 07:23 पी एम
अमृत काल: 08:18 पी एम से 09:53 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:05 ए एम से 12:48 ए एम, 16 अगस्त
रवि योग: 05:51 ए एम से 03:25 ए एम, 16 अगस्त

शिववास: सभा में – 05:28 पी एम तक, क्रीड़ा में

आज के अशुभ मुहूर्त 15 अगस्त 2026
राहुकाल: 09:09 ए एम से 10:47 ए एम
यमगण्ड: 02:05 पी एम से 03:44 पी एम
गुलिक काल: 05:51 ए एम से 07:30 ए एम
दुर्मुहूर्त: 05:51 ए एम से 06:44 ए एम
वर्ज्य: 10:49 ए एम से 12:24 पी एम
भद्रा: 05:05 ए एम से 05:52 पी एम, 16 अगस्त
दिशाशूल: पूर्व



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top