Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

सुबह से ठंडी हवाएं धूप गायब दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला बारिश का क्या है अपडेट आईएमडी ने बताया…


Delhi-NCR me Aaj Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट बदल ली है. अचानक गर्मी से मौसम में ठंडक ने लोगों को हैरान कर दिया है. एक दिन पहले हुई हल्की बारिश का असर भी देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि सोमवार की सुबह पूरे एनसीआर में ठंडी हवाएं चल रही हैं. आसमान में हल्की धुंध है और धूप भी गायब है. मौसम विभाग की मानें तो आज का मौसम सुहावना रहने का अनुमान है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार 28 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर के मौसम में हल्की ठंडक रहेगी और मौसम अपेक्षाकृत सुखद और स्थिर रहने वाला है. पिछले दो दिनों में हुई हल्की बारिश के बाद आज आसमान में बादल छाए रहेंगे, इससे धूप नहीं खिलेगी या हल्की धूप खिलेगी. हालांकि दोपहर बाद अच्छी धूप निकलने की संभावना है. आज बारिश होने की भी संभावना न के बराबर है. यही वजह है कि विभाग ने पूरे क्षेत्र के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की है.

आज मौसम सुहाना है, लेक‍िन बार‍िश की संभावना कम है,

आज मौसम में ठंडक की वजह गिरता पारा है. सोमवार को तापमान भी औसत से कम ही रहने वाला है. आईएमडी के सफदरजंग स्टेशन के पूर्वानुमान के मुताबिक आज अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. सफदरजंग पर अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. इससे पूरे दिन नवंबर जैसी ठंड महसूस होती रहेगी.

वैज्ञानिकों का कहना है कि यह तापमान सामान्य औसत से कुछ कम है. यही वजह है कि पालम, लोधी रोड और अन्य स्टेशनों पर भी सफदरजंग जैसी ठंडक महसूस की जा रही है.

पिछले 24 घंटों की बारिश से हुआ मौसम में बदलाव

दिल्ली सहित नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद ही नहीं बल्कि कई अन्य आसपास के शहरों में भी पिछले 24 घंटे में हल्की बारिश हुई थी. कई जगहों पर फुहारें और छिटपुट बारिश रही. इस दौरान सफदरजंग पर करीब 5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम ठंडा हो गया. हालांकि आज बारिश की संभावना कम है.

आज गरज-चमक या तेज हवाओं का भी कोई खतरा नहीं है. हवाएं उत्तर-पश्चिमी या उत्तर-पूर्वी दिशा से हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है. दिल्ली के विभिन्न जिलों, उत्तर दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, पूर्व दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और नोएडा के लिए भी आईएमडी ने एक जैसा ही पूर्वानुमान जारी किया है.

मौसम विभाग के अनुसार मानसून दिल्ली से पहले ही विदा हो चुका है. आने वाले दिनों में मौसम और साफ होता जाएगा. मंगलवार से आसमान मुख्य रूप से साफ रहने और तापमान धीरे-धीरे बढ़ने का अनुमान है. अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री तक पहुंच सकता है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top