Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

बहुत काम लायक है एआई का अस्त्र ट्रेन टिकट बुक करने के बाद बिजली का बिल भी चुकाया…


Last Updated:

AI in Action : GPT-6 ने हाल में ही एक एआई एजेंट अस्त्र पेश किया है, जो सिर्फ एक प्रॉम्प्ट देने भर से ही रेलवे टिकट बुक करने से लेकर बिजली बिल तक जमा कर देता है. इसका एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें दिख रहा है कि एआई एजेंट ने बिजली बिल जमा करके उसकी रसीद भी पेश कर दी.

बहुत काम लायक है एआई का अस्त्र, ट्रेन टिकट बुक करने के बाद बिजली बिल भी चुकायाZoom

एआई एजेंट अस्त्र ने एक प्रॉम्प्ट पर बिजली बिल भर दिया है.

नई दिल्ली. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) का हमारी जिंदगी में उपयोग इस कदर बढ़ रहा है कि आने वाले समय में जिन्न की तरह बस हुकुम करते ही आपका काम हो जाएगा. एआई के हालिया मॉडल अस्त्र ने तो सीधे यूटिलिटी सेक्टर में एंट्री मारी है और रोजमर्रा के काम करने में मदद करता है. अस्त्र ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर ट्रेन टिकट बुक करने का कारनामा दिखाया था और अब एक हुकुम पर बिजली बिल जमा करके उसकी रसीद भी पेश कर दी. आखिर यह एआई मॉडल कैसे काम करता है और कौन-कौन से काम कर सकता है, इसकी पूरी जानकारी आपको देते हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट में बताया गया है कि GPT-6 के एआई एजेंट Astra ने सिर्फ एक प्रॉम्प्ट पर रेलवे टिकट बुक करके दिखा दिया. इतना ही नहीं, बिजली बिल जमा करके उसकी रसीद भी पेश कर दी. सोशल मीडिया पर इसकी पोस्ट डालने वाले यूजर ने बताया है कि उसने सिर्फ एक बार कहा था कि बिजली बिल जमा करना है. इस प्रॉम्प्ट के बाद एआई एजेंट ने तत्काल बिजली बिल भर दिया और उसकी रसीद भी यूजर को दे दी.

एआई ने कैसे भरा बिजली का बिल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला अपने दोस्त का जिक्र करते हुए बता रही है कि GPT 6 Astra का इस्तेमाल करके बिना डिवाइस को छुए ही आईआरसीटीसी से ट्रेन की टिकट बुक कर ली थी. इससे इंस्पायर होकर उन्होंने सरकारी पोर्टल से बिजली बिल भरने की सोची और एआई को एजेंट को इसका प्रॉम्प्ट दिया. इसके बाद एआई की मदद से महाराष्ट्र राज्य बिजली वितरण कंपनी के जरिये न सिर्फ बिल भरवाया, बल्कि उसका रसीद भी ले लिया.

कैसे देना होता है एआई को प्रॉम्प्ट
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में बताया गया है कि एआई एजेंट को बिजली का बिल भरने के लिए प्रॉम्प्ट देते समय ध्यान रखें कि उसे स्पष्ट शब्दों में अपना आदेश दें. इसमें उपभोक्ता नंबर, पेमेंट करने का प्रोसेस और वेबसाइट पर फॉलो किए जाने वाले स्टेप्स भी बताएं. जैसे ही आपका प्रॉप्म्प्ट पूरा होगा तो एआई ऑफिशियल वेबसाइट खोलकर उसमें उपभोक्ता नंबद दर्ज करेगा और कैप्चा भरकर बिल अमाउंट डाल देगा. इसके बाद नियम व शर्तों के पेज पर जाकर उसमें टिक किया और सीधे भुगतान वाले पेज पर पहुंच गया. यहां से क्यूआर कोड स्कैन किया और आपके पेमेंट मोड से पैसे काट लिए. बिल का पेमेंट करने के बाद एआई ने रसीद भी डाउनलोड करके पेश कर दी.

About the Author

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top