Last Updated:
Bank Holiday : सरकारी बैंकों के संगठनों ने पिछले दिनों सप्ताह में 5 डे वर्किंग लागू करने की डिमांड करते हुए हड़ताल पर जाने का ऐलान किया था. बाद में सरकार के आश्वासन पर हड़ताल वापस ले ली गई, लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर जारी हो रहा एक लेटर काफी वायरल हो रहा है. इसमें केंद्र सरकार के हवाले से यह दावा किया गया है कि बैंकों में अब हर शनिवार को अवकाश रहेगा और सिर्फ 5 डे वर्किंग होगी.
बैंकों में अभी दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है.
नई दिल्ली. बैंक कर्मचारियों के संगठनों ने पिछले दिनों 5 डे वर्किंग को लेकर देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया था. लेकिन, हड़ताल शुरू होने से ठीक एक रात पहले ही इसे स्थगित कर दिया गया. इसके बाद से ही यह कयास लगाए जाने शुरू हो गए थे कि अब सरकारी बैंकों में शनिवार को भी अवकाश रहेगा. इसी बीच, सोशल मीडिया पर भारत सरकार के होलोग्राम वाला एक गैजेट पेपर भी वायरल होता दिख रहा है, जिसमें शनिवार को सरकारी बैंकों में अवकाश का दावा किया जा रहा है. जनता में फैल रहे भ्रम को दूर करने के लिए सरकार की एजेंसी पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक कॉलम में इसकी सच्चाई उजागर कर दी है. फैक्ट चेक में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर किया जा रहा यह दावा पूरी तरह फेक है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है.
पीआईबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने फैक्ट चेक हैंडल के जरिये पोस्ट किया कि वित्त मंत्रालय के अधीन वित्त सेवा विभाग की ओर से जारी किए गए सर्कुलर गैजेट में सभी सरकारी बैंकों में हर शनिवार को अवकाश का दावा पूरी तरह गलत है. सरकार ने ऐसा कोई आदेश नहीं जारी किया है और न ही सरकारी बैंकों में हर शनिवार को अवकाश की स्वीकृति दी गई है. पीआईबी ने कहा है कि यह दावा पूरी तरह झूठा और निराधार है और इस पर किसी को भरोसा नहीं करना चाहिए.
A Gazette circulating on social media , purportedly issued by the Ministry of Finance (Department of Financial Services), claims that the Central Government has declared every Saturday a public holiday for all Public Sector Banks , including SBI.#PIBFactCheck: