Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

किस बात पर हो रही बैंकों की हड़ताल कितने दिन तक कौन कौन सी सर्विस रहेगी बंद…


Last Updated:

Bank Strike : सोमवार से तीन दिनों तक सभी सरकारी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में हड़ताल रहेगी. इससे बड़ी संख्या में बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा. हड़ताल को देखते हुए ग्राहकों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इसकी वजह क्या है और किन-किन सेवाओं पर असर पड़ेगा.

किस बात पर हो रही बैंकों की हड़ताल, कितने दिन तक कौन-कौन सी सर्विस रहेगी बंद?Zoom

बैंक हड़ताल की वजह से तीन दिनों तक कई तरह के कामकाज प्रभावित होंगे.

नई दिल्ली. आपने शायद ही कभी ऐसा देखा होगा कि रविवार को भी बैंकों में कामकाज चलता रहे. ऐसा नजारा 27 सितंबर, 2026 को दिखा लेकिन इसके बाद अगले तीन दिन बहुत भारी पड़ने वाले हैं. बैंक यूनियनों ने 28, 29 और 30 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है. इस तीन दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान बैंकों में कामकाज पूरी तरह ठप रहेगा. हड़ताल को देखते हुए हर आदमी के मन में यही सवाल उठ रहे होंगे कि आखिर इसका मकसद क्या है और अगले तीन दिन तक कौन-कौन सी बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी.

सबसे पहले बात करते हैं हड़ताल की वजहों की. बैंक कर्मचारी अपने लिए 5 डे वर्किंग की डिमांड कर हैं और शनिवार व रविवार को छुट्टी मांग रहे हैं. इसके अलावा बैंक यूनियन ने परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) की योजना को वापस लेने की भी मांग कर रहे हैं. वैसे तो सरकार ने पीएलआई की स्कीम को फिलहाल रोक दिया है, लेकिन अभी 5 डे वर्किंग को लेकर हड़ताल जारी रहने की संभावना है. इसके अलावा पेंशन में सुधार, महंगाई भत्ता, एनपीएस और पुरानी पेंशन की डिमांड जैसे मुद्दे भी इस हड़ताल की प्रमुख डिमांड में शामिल हैं.

क्या प्राइवेट बैंक भी बंद रहेंगे
हड़ताल का ज्यादातर असर सरकारी बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों पर ही दिखने वाला है, लेकिन आंशिक रूप से इसका असर प्राइवेट सेक्टर के बैंकों पर भी दिखेगा. देश में 12 सरकारी बैंक जिसमें एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक और पंजाब एंड सिंध बैंक शामिल हैं, यहां तीन दिन कोई कामकाज नहीं होगा. इसके अलावा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों पर भी हड़ताल का सीधा असर पड़ रहा है, लेकिन एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और एक्सिस जैसे प्राइवेट बैंकों पर हड़ताल का सीधा असर नहीं पड़ेगा.

तीन दिन अटके रहेंगे ये सभी काम

  • बैंक शाखाओं में जाकर पैसे जमा करने या निकालने की सुविधा नहीं मिलेगी.
  • अगर आप चेक से भुगतान कर रहे तो उसकी प्रोसेसिंग तीन दिनों तक अटकी रहेगी.
  • किसी को भुगतान करने के लिए डीडी बनवाना है या पे ऑर्डर चाहिए तो भी इंतजार करना होगा.
  • होम लोन, पर्सनल लोन सहित अन्य सभी तरह के लोन जो ब्रांच से होने हैं, उस पर रोक रहेगी.
  • किसी ग्राहक को ऑफलाइन मोड से खाते की केवाईसी या अन्य कोई काम है तो भी नहीं होगा.
  • बैंक शाखा में जाकर नया खाता खोलना चाहते हैं तो भी आपको इंतजार करना पड़ेगा.
  • खाते से मैनुअल ट्रांजेक्शन करने या फिर खाते को बंद कराने जैसे काम भी तीन दिनों तक नहीं होगी.

कैसे काम चलाएंगे ग्राहक
बैंकों ने शाखाओं से होने वाले काम की परेशानियों को देखते हुए ही रविवार को कामकाज जारी रखा था. अब तीन दिनों तक हड़ताल रहेगी तो उन्हें ज्यादातर काम ऑनलाइन ही पूरे करने होंगे. एटीएम और बैंकों के ऐप के अलावा नेट बैंकिंग के जरिये भी लेनदेन करने की सुविधा मिलती रहेगी. सबसे ज्यादा असर चेक और डीडी के जरिये होने वाले भुगतान पर दिखेगा. कई एटीएम में डिपॉजिट मशीन भी लगी रहती है जिससे पैसे जमा करने की सुविधा भी मिल जाएगी.

About the Author

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top