Last Updated:
Footwear Business Idea: क्या आप भी खुद का रोजगार शुरू करना चाहते हैं? तो आप फुटवियर का स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं. फुटवियर व्यवसाय दो तरीकों से शुरू किया जा सकता है. 1 करोड़ रुपये में पूरी फैक्ट्री लगाकर या 2-5 लाख रुपये में रॉ चप्पल असेंबल करके. इस व्यवसाय के एक्सपर्ट जनार्दन कुमार ने बतलाया कि यह फायदेमंद है क्योंकि यह दैनिक उपयोग की वस्तु है. उद्यम रजिस्ट्रेशन, जीएसटी और नाम रजिस्ट्रेशन जरूरी है. जानें पूरी प्रक्रिया.
भागलपुर: क्या आप भी खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं? लेकिन सवाल यह सामने आता है कि आखिर कौन-सा व्यवसाय शुरू किया जाए. जिसमें लगात कम और मुनाफा अधिक से अधिक हो. अगर आप भी खुद का नया और दौड़ने वाला स्टार्टअप शुरू करना चाह रहे हैं तो ये बढ़िया ऑप्शन है. फुटवियर का व्यवसाय हमेशा चलने का काम है. आज हम जानेंगे कि इसे कैसे शुरू किया जा सकता है? इस पर विशेष जानकारी दी है फुटवियर का व्यवसाय करने वाले जनार्दन कुमार. उन्होंने बताया कि फुटवियर का व्यवसाय काफी फायदेमंद है. क्योंकि यह रोजाना उपयोग में आने वाली वस्तु है. जो चीजें दैनिक जीवन का हिस्सा होती है. उनका व्यवसाय भी अच्छा चलता है. इस व्यवसाय को आप दो तरीकों से शुरू कर सकते हैं.
ये है व्यवसाय करने का पूरा तरीका
पहला तरीका है पूरी फैक्ट्री स्थापित करना. इसमें लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत आती है. जिसमें आप कच्चे माल से लेकर तैयार चप्पल तक का उत्पादन कर सकते हैं. दूसरा तरीका कम पूंजी में व्यवसाय शुरू करना है. यदि आपके पास 2 से 5 लाख रुपये की पूंजी है तो आप रॉ चप्पल और फीता खरीदकर अपने यहां असेंबल कर सकते हैं. उन्हें बाजार में बेच सकते हैं. इसके लिए आप कोलकाता या दिल्ली के बाजार से सामग्री मंगा सकते हैं. इस तरीके में भी अच्छा-खासा मुनाफा कमाया जा सकता है. हालांकि इस व्यवसाय में मार्केटिंग एक चुनौती हो सकती है. क्योंकि बाजार में पहले से ही कड़ा प्रतिस्पर्धा मौजूद है. लेकिन यदि आप अपने उत्पाद की गुणवत्ता बेहतर रखते हैं, तो आप आसानी से बाजार में अपनी पहचान बना सकते हैं. साथ ही लंबे समय तक टिक सकते हैं.
कागजात सबसे अधिक जरूरी
आपको बता दें कि व्यवसाय करने के लिए कागजात की जरूरत होगी. सबसे पहले इसके लिए आपको उद्यम रजिस्ट्रेशन, जीएसटी व फुटवियर का नाम रजिस्टर्ड करना होगा. उसके बाद आप इस व्यवसाय को कर सकते हैं. बिहार में इसका मार्केट भी बड़ा है. अगर भागलपुर की बात करें तो यहां भी फुटवियर का बड़ा बाजार है. तिलकामांझी, सुजागंज बाजार समेत अन्य कई ऐसे बाजार है, जहां चप्पल बेच सकते हैं.
About the Author
अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …
और पढ़ें