Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

परिवार में डॉक्टर ज्ञानेश कुमार के बेटी दामाद क्या करते हैं


नई दिल्ली (Gyanesh Kumar Family). देश के सबसे पढ़े-लिखे और प्रतिष्ठित परिवारों की बात करें तो मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का परिवार लिस्ट में सबसे ऊपर नजर आता है. केरल कैडर के 1988 बैच के पूर्व आईएएस अधिकारी और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र रहे ज्ञानेश कुमार ने देश के कई अहम प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं. ज्ञानेश कुमार का पूरा परिवार देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवाओं और चिकित्सा जगत की बड़ी हस्तियों से भरा हुआ है.

इस हाई-प्रोफाइल परिवार को योग्यता और सफलता मानों विरासत में मिली हो. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बेटी-दामाद देश के अलग-अलग हिस्सों में बड़े जिलों की कमान संभाल रहे हैं. कोई नोएडा जैसी हाई-प्रोफाइल जगह का डीएम है तो कोई श्रीनगर और आगरा में कानून-व्यवस्था की बागडोर संभाले हुए हैं. जानिए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के परिवार में कौन-कौन है, उनकी बड़ी बेटी मेधा रूपम चर्चा में क्यों हैं और उनके बाकी बच्चे क्या करते हैं.

CEC ज्ञानेश कुमार और IAS मेधा रूपम चर्चा में क्यों हैं?

इन दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और उनकी आईएएस बेटी मेधा रूपम चर्चा में हैं. ज्ञानेश कुमार देश के मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में चुनाव आयोग से जुड़ी हालिया आंतरिक प्रक्रियाओं और रिपोर्ट को लेकर सुर्खियों में हैं. वहीं उनकी बेटी मेधा रूपम नोएडा की डीएम के तौर पर अपने प्रशासनिक कार्यों को लेकर लगातार चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं. ज्ञानेश कुमार के परिवार में आईएएस, आईपीएस और आईआरएस अधिकारियों की मौजूदगी इस परिवार को देश के सबसे विशिष्ट परिवारों में शुमार करती है.

बड़ी बेटी मेधा रूपम और दामाद मनीष बंसल (दोनों IAS)

ज्ञानेश कुमार की बड़ी बेटी मेधा रूपम ने अपनी पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में की है. इसके बाद उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 10 हासिल की और 2014 बैच की उत्तर प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी बनीं. प्रशासनिक कामकाज के अलावा वह बेहतरीन शूटिंग चैंपियन भी रह चुकी हैं. उन्होंने राज्य स्तर पर कई रिकॉर्ड बनाए हैं. आईएएस मेधा रूपम वर्तमान में नोएडा में जिलाधिकारी (DM) के रूप में तैनात हैं.
आईएएस मेधा रूपम के पति और ज्ञानेश कुमार के बड़े दामाद मनीष बंसल भी 2014 बैच के ही आईएएस अधिकारी हैं. उन्होंने देश के टॉप बीटेक संस्थान आईआईटी दिल्ली से बीटेक और एमटेक की डिग्री हासिल की है. यूपीएससी परीक्षा में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 53 हासिल की थी. एलबीएसएनएए (LBSNAA) में आईएएस ट्रेनिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी और वर्तमान में वह आगरा के जिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

छोटी बेटी अभिश्री और दामाद अक्षय लबरू (IRS और IAS)

ज्ञानेश कुमार की छोटी बेटी अभिश्री ने भी अपनी बड़ी बहन की तरह दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से उच्च शिक्षा प्राप्त की है. इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल की और वह 2017 बैच की आईआरएस (IRS) अधिकारी बनीं. वर्तमान में वह आयकर विभाग (Income Tax Department) में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर तैनात हैं.

आईआरएस अभिश्री के पति और ज्ञानेश कुमार के छोटे दामाद अक्षय लबरू जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं. अक्षय लबरू 2016 की यूपीएससी परीक्षा पास करके आईएएस अधिकारी बने. अभिश्री की तरह वह भी 2017 बैच के सिविल सेवा अधिकारी हैं. आईएएस अक्षय लबरू वर्तमान में जम्मू-कश्मीर (श्रीनगर) में डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर के रूप में कमान संभाले हुए हैं.

गजब है ज्ञानेश कुमार का फैमिली बैकग्राउंड

ज्ञानेश कुमार के परिवार की जड़ें शिक्षा और सेवा से गहराई से जुड़ी हैं:

  • माता-पिता: ज्ञानेश कुमार के पिता स्वर्गीय डॉ. सुबोध कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे. उनकी माता सत्यावती गुप्ता योग और आध्यात्म से जुड़ी रही हैं.
  • भाई और बहनें: उनके भाई मनीष कुमार आईआरएस (IRS) अधिकारी हैं. उनकी बहन रोली इंदौर में स्कूल चलाती हैं, और उनके पति उपेंद्र जैन मध्य प्रदेश कैडर के एडीजी रैंक के सेवानिवृत्त आईपीएस (IPS) अधिकारी हैं.
  • डॉक्टरों का परिवार: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पूरे पारिवारिक दायरे में करीब 28 सदस्य डॉक्टर हैं. ये सभी चिकित्सा के क्षेत्र में देश की सेवा कर रहे हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top