Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

। । ओडिशा में जमुई जैसी दरिंदगी बाइक सवार कपल को दबंगों ने घेरा रहम की भीख मंगती रही युवती…


होमताजा खबरदेश

ओडिशा में जमुई जैसी दरिंदगी, कपल को दबंगों ने घेरा, रहम की भीख मंगती रही युवती

Last Updated:

Jamui Like Incident in Odisha Dhenkanal: बिहार के जमुई के बाद अब ओडिशा के ढेंकनाल से एक और शर्मनाक मामला सामने आया है. कपिलाश रोड पर बाइक से जा रहे एक युवक और युवती को दबंगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा और युवती से बदसलूकी की. हद तो तब हो गई जब आरोपियों ने खुद इस घिनौने कृत्य का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

ओडिशा में जमुई जैसी दरिंदगी, कपल को दबंगों ने घेरा, रहम की भीख मंगती रही युवतीZoom

पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

क्या खुलेआम सड़क पर किसी की भी प्राइवेसी और डिग्निटी की धज्जियां उड़ाई जा सकती हैं? बिहार के जमुई के बाद अब ओडिशा के ढेंकनाल से एक ऐसा खौफनाक वीडियो सामने आया है जो आपके रोंगटे खड़े कर देगा. कपिलाश रोड पर बाइक से जा रहे एक युवक और युवती को कुछ दबंगों ने अचानक घेर लिया और उनके साथ बेरहमी की सारी हदें पार कर दीं. वीडियो में युवती गिड़गिड़ाती और हाथ जोड़कर छोड़ देने की भीख मांगती दिख रही है, लेकिन इन दरिंदों को जरा भी तरस नहीं आया. सबसे घटिया बात यह है कि हमलावरों ने खुद इस शर्मनाक घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. हालांकि, जनता के भारी आक्रोश के बाद अब पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है और इन हुड़दंगियों की तलाश शुरू कर दी है.

तरस की भीख मांगती रही युवती
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक और युवती उस इलाके में घूमने आए पर्यटक थे. वे अपनी सामान्य यात्रा पर थे, तभी स्थानीय दबंगों की नजर उन पर पड़ी. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे कई लोग मिलकर बाइक को रोकते हैं और सड़क किनारे दोनों के साथ मारपीट शुरू कर देते हैं. भीड़ में शामिल कुछ हुड़दंगी युवती के साथ खुलेआम बदतमीजी और अभद्रता करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में युवती बार-बार हाथ जोड़कर हमलावरों से छोड़ देने की भीख मांगती दिखाई दे रही है, लेकिन इन दरिंदों को उस पर जरा भी दया नहीं आती और वे लगातार हिंसा जारी रखते हैं.

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की नींद टूटी
इस मामले का सबसे गंभीर यह है कि पीड़ित पक्ष की ओर से शुरुआत में थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी. शायद डर या सामाजिक प्रतिष्ठा के कारण पीड़ित डर के साये में थे. हालांकि, जब आरोपियों ने खुद अपनी करतूत का वीडियो बनाकर इंटरनेट पर शेयर किया तो वह जंगल की आग की तरह फैल गया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और जनता के आक्रोश के बाद पुलिस हरकत में आई. पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए जांच तेज कर दी है.

बढ़ती गुंडागर्दी और सोशल मीडिया का खतरनाक ट्रेंड
इस तरह की घटनाएं समाज की मानसिकता और सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर गहरे सवाल खड़े करती हैं. आजकल अपराधियों में कानून का डर लगभग खत्म हो चुका है और वे अपनी धमक दिखाने के लिए अपराध करके खुद ही उसके वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं. जमुई के बाद ढेंकनाल की इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सार्वजनिक सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा और आम नागरिकों की आवाजाही कितनी असुरक्षित होती जा रही है. यदि समय रहते इन अराजक तत्वों पर सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो ऐसे मामलों में लगातार इजाफा होता रहेगा. पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर टेक्निकल सर्विलांस और स्थानीय इनपुट्स की मदद से उन सभी चेहरों की तलाश कर रही है जो इस अमानवीय कृत्य में शामिल थे.

About the Author

Sandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top