Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

JMM Protest Against MMDR Bill in Jharkhand



झामुमो (JMM) ने MMDR संशोधन बिल के खिलाफ राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में कोडरमा जिले के सभी 6 प्रखंडों में भी JMM नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिल का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया।

.

सदर प्रखंड मुख्यालय के सामने झामुमो के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे की अगुवाई में धरना प्रदर्शन हुआ। इसमें पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष और विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी शालिनी गुप्ता भी शामिल थीं।

केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और नेताओं ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि यह संशोधन बिल झारखंड को आर्थिक रूप से कमजोर करेगा। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

JMM के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे ने कहा कि इस धरने के जरिए संशोधन बिल वापस लेने की मांग की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर बिल वापस नहीं लिया गया, तो JMM जिला और राज्य स्तर पर बड़ा आंदोलन करेगी।

JMM नेत्री और जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि यह संशोधन बिल झारखंड को कमजोर करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि अगर झारखंड के हितों को नुकसान पहुंचाया गया, तो हर झारखंडी इसके खिलाफ आवाज उठाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top