Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

साल में करोड़पति कैसे बनें इन सेक्टर में मिलेगी सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरी


Last Updated:

Jobs Offering 1 Crore Salary in India: ज्यादातर युवा 1 करोड़ रुपये सालाना सैलरी पाने का सपना देखते हैं. टेक, एआई, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग और मैनेजमेंट कंसल्टिंग जैसे सेक्टर्स में करोड़ों के पैकेज मिलना आम बात हो गई है. जानिए भारत में कौन सी नौकरियां 1 करोड़ का पैकेज देती हैं.

1 साल में करोड़पति कैसे बनें? यहां मिलेगी सबसे ज्यादा सैलरी वाली नौकरीZoom

1 Crore Salary Jobs: कई ट्रेंडिंग जॉब्स में 1 करोड़ से ज्यादा सैलरी मिलती है

नई दिल्ली (Jobs Offering 1 Crore Salary). पढ़ाई-लिखाई से लेकर जॉब मार्केट तक में बहुत बदलाव आया है. पहले सालाना करोड़ों के पैकेज की सिर्फ कल्पना की जाती थी. लेकिन आज के इस दौर में ‘1 करोड़ रुपये सालाना सैलरी’ हकीकत बन चुकी है. देश-विदेश के कई प्रोफेशनल्स ने इसे सच कर दिखाया है. मन में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर कौन सी जादुई नौकरियां 1 करोड़ की सैलरी देती हैं? क्या इसके लिए सिर्फ IIT या IIM की डिग्री जरूरी है या हुनर के दम पर भी यह मुकाम हासिल किया जा सकता है?

1 करोड़ या उससे ज्यादा का पैकेज पाने के लिए सिर्फ किताबी ज्ञान काफी नहीं होता. इसके लिए खुद को लगातार अपडेट रखना, रिस्क उठाने की क्षमता और मॉडर्न टेक्नोलॉजी की गहरी समझ होना जरूरी है. कॉर्पोरेट जगत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा साइंस, ग्लोबल लीडरशिप और हाई-एंड फाइनेंस जैसे सेक्टर में टैलेंट की कोई कमी नहीं है. यहां बेहतरीन दिमागों की भारी डिमांड है. जानिए मौजूदा दौर में किन नौकरियों में 1 करोड़ का पैकेज हासिल कर सकते हैं.

1 Crore Salary Jobs: इन जॉब्स में मिलेगी 1 करोड़ सैलरी

कई कंपनियां ऐसे लीडर्स और एक्सपर्ट्स की तलाश में रहती हैं, जो सीधे तौर पर कंपनी के रेवेन्यू और ग्रोथ में बड़ा बदलाव ला सकें. जानिए कौन-कौन से प्रोफेशन और सेक्टर्स युवा प्रोफेशनल्स को करोड़पति बनने का शानदार मौका देते हैं.

टेक और AI एक्सपर्ट्स: आज के दौर के सबसे बड़े खिलाड़ी

आज की डिजिटल दुनिया में टेक्नोलॉजी ही सब कुछ है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और डेटा साइंस जैसे क्षेत्रों में स्किल्ड प्रोफेशनल्स की मांग आसमान छू रही है. गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन और OpenAI जैसी टेक दिग्गज कंपनियां कॉम्प्लेक्स एल्गोरिदम तैयार करने वाले सीनियर सॉफ्टवेयर आर्किटेक्ट और एआई रिसर्चर को 1 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का पैकेज ऑफर करती हैं. साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट की मांग भी तेजी से बढ़ी है.

इन्वेस्टमेंट बैंकिंग और फिनटेक: पैसों के खेल में बड़ा दांव

अगर आपको नंबरों से प्यार है और पैसों के मैनेजमेंट की अच्छी समझ है तो फाइनेंशियल सेक्टर करोड़ों के दरवाजे खोल सकता है. इन्वेस्टमेंट बैंकर, वेंचर कैपिटलिस्ट और कॉर्पोरेट फाइनेंस मैनेजर देश के सबसे ज्यादा कमाने वाले लोगों में गिने जाते हैं. ये बड़ी कंपनियों के मर्जर, एक्विजिशन और फंड जुटाने के बड़े सौदे संभालते हैं. फिनटेक (FinTech) कंपनियों और टॉप मैनेजमेंट कंसल्टिंग फर्म्स (जैसे मैकेंजी, बीसीजी) में सीनियर कंसल्टेंट को भी मोटी सैलरी मिलती है.

इस तरह की नौकरियों में परफॉर्मेंस-बेस्ड इंसेंटिव्स और स्टॉक ऑप्शंस (ESOPs) जोड़ दिए जाएं तो 1 करोड़ का आंकड़ा बहुत पीछे छूट जाता है.

About the Author

दीपाली पोरवालSenior Sub Editor

Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…

और पढ़ें





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top