Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

सफल एंजियोप्लास्टी के बाद से डिस्चार्ज हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा


होमताजा खबरदेश

सफल एंजियोप्लास्टी के बाद AIIMS से डिस्चार्ज हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा

Last Updated:

JP Nadda Health News: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा पूरी तरह स्वस्थ होकर दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज हो गए हैं. सफल एंजियोप्लास्टी के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी. बेचैनी की शिकायत के बाद 13 अगस्त की शाम उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों की टीम ने जरूरी जांच और कोरोनरी एंजियोग्राफी के बाद 17 अगस्त को उनकी सफल एंजियोप्लास्टी की थी.

सफल एंजियोप्लास्टी के बाद AIIMS से डिस्चार्ज हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डाZoom

जे पी नड्डा को बेचैनी महसूस होने के बाद 13 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था. (फाइल फोटो)

JP Nadda Discharged From AIIMS: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को सफल एंजियोप्लास्टी के बाद बुधवार को दिल्ली एम्स से छुट्टी दे दी गई है. 13 अगस्त की शाम बेचैनी की शिकायत के बाद केंद्रीय मंत्री को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था. भर्ती के बाद डॉक्टरों ने उनकी जांच की और कोरोनरी एंजियोग्राफी से जुड़े मेडिकल टेस्ट भी किए थे.

एम्स की डॉ. रीमा दादा के मुताबिक, बेचैनी के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था. एंजियोग्राफी के बाद उन्हें कार्डियोलॉजी विभाग में रखा गया और उनका स्वास्थ्य स्थिर बताया गया था. 14 अगस्त को अस्पताल ने बयान जारी कर बताया था कि मंत्री का स्वास्थ्य स्थिर है. इसके बाद 17 अगस्त को उनकी एंजियोप्लास्टी की गई.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top