Last Updated:
कठुआ में CISF के हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार सिंह ने कैंप में अपने 4 साथियों को गोलियों से भून डाला. मृतकों की पहचान असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह और कॉन्स्टेबल रफीक अहमद और संदीप कुमार के तौर पर की गई है. अब इस गोलीकांड की वजह सामने आ गई है…
इस फायरिंग में सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह, कॉन्स्टेबल रफीक अहमद और कॉन्स्टेबल संदीप कुमार की मौत हो गई.
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार शाम केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के एक हेड कांस्टेबल ने मामूली कहासुनी के बाद अपने साथियों पर गोलियां चला दीं. इस फायरिंग में चार सीआईएसएफ कर्मियो की मौत हो गई. मृतकों में असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह, कॉन्स्टेबल रफीक अहमद और कॉन्स्टेबल संदीप कुमार शामिल हैं. कठुआ पुलिस ने आरोपी जवान अवधेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.
बीवी-बच्चों को लेकर शुरू हुआ झगड़ा
रायफल से कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग
बताया जा रहा है कि जब अवधेश कुमार सिंह ड्यूटी पर होते थे, उस दौरान लेडी HC पूजा देवी अपने बच्चे के साथ क्वार्टर गार्ड में आती थीं. यूनिट प्रशासन ने उन्हें बच्चे के साथ क्वार्टर गार्ड में प्रवेश करने या वहां रुकने की इजाजत नहीं दी थी. इस मामले को लेकर अवधेश की संबंधित कर्मियों को लेकर कहासुनी हो गई. इसी दौरान अवधेश क्वार्टर गेट के पास स्थित ऑपरेशंस सेक्शन के कार्यालय में पहुंचे, जहां ये चारों कर्मी मौजूद थे. उनको देखते ही अवधेश कुमार सिंह ने अपनी रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग की दी.
कठुआ पुलिस ने आरोपी जवान अवधेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.
अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में CISF के चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में पास के NHPC अस्पताल में उनकी मौत हो गई. मृतकों की पहचान असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, सब-इंस्पेक्टर लक्ष्मण सिंह और कॉन्स्टेबल रफीक अहमद और संदीप कुमार के तौर पर की गई है.
सेवा-II पावर प्रोजेक्ट में तैनात थे CISF जवान
यह घटना कठुआ जिले के पहाड़ी इलाके बसोहली के हट्ट मस्का क्षेत्र में स्थित सेवा-II हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट के CISF कैंप में हुई. पावर प्रोजेक्ट की सुरक्षा के लिए CISF कर्मियों की तैनाती की गई है. घटना की सूचना मिलते ही बसोहली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए और आरोपी हेड कॉन्स्टेबल अवधेश कुमार से पूछताछ की जा रही है.
About the Author
साद बिन उमर मीडिया इंडस्ट्री में 15 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं, जहां वे होम पेज डेस्क पर काम करते हैं.
कहां से …
और पढ़ें