Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

Latehar Chhath Puja 2026 | Ghat Cleaning Ganga Aarti Pumpkin Distribution


लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। महापर्व को लेकर लातेहार जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

.

शहर से लेकर गांव तक नदी, तालाब और जलाशयों में बने छठ घाटों की साफ-सफाई कर उन्हें आकर्षक रूप दिया गया है।

शुक्रवार को व्रती स्नान कर पूरी श्रद्धा और पवित्रता के साथ कद्दू-भात ग्रहण किया। इसके साथ ही चार दिवसीय छठ अनुष्ठान की शुरुआत हो गई।

महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को व्रती पूरे दिन उपवास रखकर शाम को खरना करेंगे। इस दौरान गुड़ की खीर, रोटी और अन्य प्रसाद ग्रहण करने के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा।

तीसरे दिन रविवार को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसके लिए शाम को श्रद्धालु पूजा सामग्री और फल से सजे सूप-दउरा लेकर छठ घाट पहुंचेंगे।

सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा। इसके बाद व्रती पारण कर अपना व्रत पूरा करेंगे।

चाणक्य नगरी छठ घाट पर होगी विशेष व्यवस्था

छठ पूजा को लेकर लातेहार के श्री सूर्यनारायण छठ पूजा समिति चाणक्य नगरी स्थित घाट पर विशेष तैयारियां की गई हैं। यह घाट जिले में आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा।

यहां उपायुक्त संदीप कुमार, एसपी कुमार गौरव अपने परिवार के साथ भगवान सूर्य की उपासना करेंगे। समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आकर्षक लाइटिंग, स्नानागार, बिजली और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

इसके अलावा घाट पर भव्य गंगा आरती का भी आयोजन किया जाएगा। समिति ने व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

शहर के करमाचूंआ और पप्पू कल छठ घाट सहित अन्य प्रमुख घाटों पर भी विशेष व्यवस्था की गई है। इन घाटों पर साफ-सफाई के साथ आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की गई है।

वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी छठ पूजा को लेकर उत्साह है। गांवों में ग्रामीणों और पूजा समितियों के सहयोग से घाटों की सफाई और सजावट का काम पूरा कर लिया गया है।

एसएसबी कमांडेंट राजेश कुमार के निर्देश पर एसएसबी के अधिकारी और जवान श्रमदान अभियान में जुटे।

एसएसबी कमांडेंट राजेश कुमार के निर्देश पर एसएसबी के अधिकारी और जवान श्रमदान अभियान में जुटे।

एसएसबी जवानों ने श्रमदान कर की घाटों की सफाई छठ महापर्व को लेकर घाटों की साफ-सफाई में सुरक्षा बल के जवानों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। एसएसबी कमांडेंट राजेश कुमार के निर्देश पर एसएसबी के अधिकारी और जवान श्रमदान अभियान में जुटे।

जवानों ने स्टेशन रोड, चाणक्य नगरी और करमाचूंआ छठ घाट पर साफ-सफाई की। इस दौरान घाटों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने में अपना योगदान दिया।

सब्जी विक्रेता उपेंद्र गुप्ता ने श्रद्धालुओं के बीच निःशुल्क कद्दू वितरण किया।

सब्जी विक्रेता उपेंद्र गुप्ता ने श्रद्धालुओं के बीच निःशुल्क कद्दू वितरण किया।

221 किलो कद्दू का किया निःशुल्क वितरण नहाय-खाय में कद्दू-भात का विशेष महत्व है। इसे देखते हुए धर्मपुर स्थित सब्जी विक्रेता उपेंद्र गुप्ता ने श्रद्धालुओं के बीच निःशुल्क कद्दू वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कुल 2 क्विंटल 21 किलो कद्दू का वितरण किया।

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता और सेवा का प्रतीक है। इसी भावना से उन्होंने पहली बार निःशुल्क कद्दू वितरण की शुरुआत की है। आने वाले वर्षों में भी इस तरह का सहयोग जारी रखेंगे। व्रतियों को नहीं होगी कोई परेशानी : सुरेंद्र सिंह श्री सूर्यनारायण छठ पूजा समिति चाणक्य नगरी के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने बताया कि छठ पूजा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए स्नानागार, रोशनी, बिजली और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। घाट को आकर्षक बनाने के साथ स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top