Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

मानसून सत्र का आखिरी दिन आज स्पीकर से मिलेंगी सोनिया प्रियंका और खरगे चाय पर चर्चा से खत्म होगी कड़वाहट…


होमताजा खबरदेश

मानसून सत्र का आखिरी दिन आज, स्पीकर से मिलेंगी सोनिया और प्रियंका

Last Updated:

Parliament Monsoon Session Live Updates:

मानसून सत्र का आखिरी दिन आज, स्पीकर से मिलेंगी सोनिया और प्रियंकाZoom

विपक्ष के हंगामे की वजह से संसद के मानसून सत्र में कोई कामकाज नहीं हो सका है. (फाइल फोटो)

Parliament Monsoon Session Live Updates: विपक्ष के हंगामे के कारण गतिरोध में फंसा संसद का मॉनसून सत्र पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को खत्म हो जाएगा. छात्रों के विरोध-प्रदर्शन और राम मंदिर में दान चोरी को लेकर बना गतिरोध सत्र के आखिरी दिन भी जारी रहने की संभावना है. 21 जुलाई से शुरू हुए सत्र के दौरान दोनों सदनों में बार-बार कामकाज में रुकावटें आईं. विपक्ष ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के साथ कथित पुलिस बर्बरता और अयोध्या राम मंदिर चंदे से जुड़े विवाद जैसे मुद्दों पर चर्चा की मांग की.

विपक्ष ने जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कथित ज्यादतियों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बयान की मांग की है. शाह ने बुधवार को कहा था कि वह विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं. विपक्ष द्वारा लंबी बहस के शाह के प्रस्ताव को ठुकरा दिए जाने के बाद, राज्यसभा और लोकसभा दोनों में हंगामे और नारेबाजी होने की संभावना है, जब तक कि दोनों पक्ष 13 अगस्त, गुरुवार को होने वाली चर्चा की शर्तों पर आखिरी समय में किसी समझौते पर नहीं पहुंच जाते.

Parliament Monsoon Session Live



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top