Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

गहने बनाने वाली कंपनी ने चुका दिया बैंकों का पाई पाई कर्ज समय से पहले लौटाए करोड़…


Last Updated:

PC Jewellers Debt Repayment : देश की जानीमानी ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर ने शुक्रवार को कर्ज मुक्त होने का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसने 14 बैंकों के 3 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्ज चुका दिया है और अब वह पूरी तरह कर्ज मुक्त कंपनी बन गई है.

गहने बनाने वाली कंपनी ने चुका दिया 14 बैंकों का कर्ज, समय से पहले लौटाए पैसे Zoom

पीसी ज्वैलर ने समय से पहले 3 हजार करोड़ का लोन चुकता कर दिया है.

नई दिल्ली. आभूषण बनाने वाली कंपनी पीसी ज्वैलर लिमिटेड ने बताया है कि उसने अपना सारा कर्ज उतार दिया है. कंपनी पर करीब 14 बैंकों का 3 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया था. पीसी ज्वैलर्स ने बताया कि उसने 14 बैंकों के समूह का पूरा बकाया चुकाकर खुद को कर्ज-मुक्त कर लिया है. कंपनी पर करीब 3,000 करोड़ रुपये का कर्ज था. कंपनी ने यह कदम जून तिमाही में बंपर मुनाफे में हुए 37 फीसदी उछाल के बाद उठाया है.

पीसी ज्वैलर ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि शुक्रवार को किए गए भुगतान के साथ उसने 30 सितंबर, 2024 को हुए निपटान समझौते की शर्तों के तहत 14 बैंकों के समूह का पूरा बकाया चुका दिया है. ये भुगतान तय समयसीमा से पहले किए गए हैं. कंपनी ने कहा कि कर्ज-मुक्त होने से उसकी बैलेंस शीट और वित्तीय स्थिति मजबूत होगी. कंपनी का अप्रैल-जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 37 फीसदी बढ़कर 221.88 करोड़ रुपये हो गया था, जो साल भर पहले 161.93 करोड़ रुपये था.

जून तिमाही में कितनी कमाई
पीसी ज्वैलर ने चालू वित्तवर्ष की पहली तिमाही में कुल 879.27 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो पिछले वित् वर्ष की समान तिमाही में 807.88 करोड़ रुपये थी. पीसी ज्वैलर देश की प्रमुख आभूषण कंपनियों में से एक है और उसके 12 राज्यों में करीब 50 स्टोर हैं. कर्ज मुक्त होने के बाद भी कंपनी के शेयरों में शुक्रवार को 0.57 फीसदी की गिरावट आई और यह 14.17 रुपये के भाव पर बंद हुआ. कंपनी का मार्केट कैप करीब 14 हजार करोड़ रुपये बताया जाता है.

पीसी ज्वैलर ने शेयर बाजार को बताया है कि उस पर अब कोई भी कर्ज बकाया नहीं है. कंपनी ने 14 बैंकों का सारा बकाया चुका दिया है. कंपनी के निवेशकों को भी इसका फायदा मिल सकता है. कंपनी पर कोई कर्ज नहीं होने से उसकी वर्किंग कैपिटल फ्री हो जाती है और कंपनी को ग्रोथ करने के लिए पर्याप्त मौका मिलता है. पीसी ज्वैलर ने पिछले दिनों अपने तिमाही मुनाफे में जबरदस्त बढ़ोतरी की है. इसके बाद से ही सारा कर्ज उतारने का मन बना लिया था. कंपनी ने कहा है कि उसने 30 सितंबर तक लोन मुक्त होने की प्लानिंग की थी, लेकिन इसे पहले ही खत्म कर दिया है.

About the Author

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top