Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

Patna Crime News | Man Found Dead In Car With Gunshot At Rajiv Nagar


पटना के राजीव नगर में कार में झारखंड के एक रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिला है। मृतक की पहचान मोतिहारी के आलोक कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल वो रांची मे रह रहे थे और CCL में जनरल मैनेजर के पद से रिटायर हुए थे।

.

आलोक के कनपटी के पीछे गोली लगी है। बॉडी ड्राइविंग सीट पर है, सिर एक ओर लुढ़का हुआ है। कार के गेट के पास जमीन पर एक पिस्टल पड़ी मिली है।

शव की स्थिति देखने से लग रहा है कि उन्होंने खुद को गोली मारी है। हालांकि, रिश्तेदार के मुताबिक, उनकी हत्या की गई है। घटना के कारणों को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों का बयान अभी सामने नहीं आया है। घटना फ्रेंड्स कॉलोनी रोड नंबर-4 स्थित जमुना पैलेस की है। इसी पैलेस के नीचे खड़ी कार में शव मिला है।

लॉ एंड ऑर्डर ASP 2 सुषमा सागर ने कहा कि अभी FSL की टीम जांच कर रही है, CCTV खंगाले जा रहे है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही हम स्पष्ट कर सकेंगे कि यह हत्या है या आत्महत्या।

नीचे कुछ तस्वीरें देखिए…

मृतक आलोक कार की ड्राइविंग सीट पर थे। ड्राइविंग सीट पर ही वे मृत अवस्था में पाए गए

मृतक आलोक कार की ड्राइविंग सीट पर थे। ड्राइविंग सीट पर ही वे मृत अवस्था में पाए गए

कार के नीचे एक पिस्टल भी मिली है। आशंका है कि उन्होंने खुद को गोली मारी है। हालांकि, पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है।

कार के नीचे एक पिस्टल भी मिली है। आशंका है कि उन्होंने खुद को गोली मारी है। हालांकि, पुलिस हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है।

3 दिन पहले बहन से मिलने आए थे आलोक

आलोक रांची के गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड, इंदिरा नगर के रहने वाले थे। वे इंजीनियर थे और GM के पद से रिटायर्ड हुए थे। बताया जा रहा है कि आलोक अपनी बहन से मिलने फ्रेंड्स कॉलोनी के 302-F ब्लॉक स्थित उनके घर आए थे।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद जमुना पैलेस के गार्ड ने मृतक के परिजनों का जानकारी दी। जिस कार में शव मिला है, उस पर झारखंड का नंबर लिखा है।

कार का ड्राइविंग सीट वाला गेट खुला था और शीशा नीचे था। कार के अंदर ड्राइविंग सीट पर इंजीनियर आलोक मृत अवस्था में पड़े थे। दिन चढ़ने के साथ लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटना के बाद पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

घटना के बाद पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

परिजन बोले- गार्ड ने मुझे जानकारी दी

परिजन विनोद कुमार ने बताया कि गार्ड ने उन्हें जानकारी दी कि उनकी कार लावारिस हालत में खड़ी है। सूचना मिलने के बाद जब वे मौके पर पहुंचे तो कार के अंदर उनका शव पड़ा था।

विनोद के मुताबिक, ‘आलोक करीब तीन दिन पहले अपनी बहन के घर आए थे। वे पहले भी कई बार यहां आ चुके थे और सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकलते थे।

परिवार में किसी तरह की परेशानी होने की जानकारी उन्हें नहीं थी। आलोक का एक बच्चा है, जो विदेश में रहता है।’

———

ये खबर भी पढ़िए

सीतामढ़ी में करंट से दंपती समेत 3 की मौत:खेत में लगे कंटीले तार में थी बिजली, 6 बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

सीतामढ़ी में शनिवार सुबह खेत में लगे बिजली के तार की चपेट में आने से पति-पत्नी समेत 3 लोगों की मौत हो गई। करंट की चपेट में आने से एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घटना बैरगनिया प्रखंड के अक्ता पश्चिमी चकवा पंचायत के तकिया टोला वार्ड नंबर-5 की है। मृतकों की पहचान तकिया टोला निवासी मोहम्मद इस्लाम मंसूरी, उनकी पत्नी रुबैदा खातून और असमत अली के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top