Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

आर्थिक प्रगति से सामाजिक समावेश तक राष् ट्रपति मुर्मू आज बताएंगी देश की विकास गाथा


होमताजा खबरदेश

आर्थिक प्रगति से सामाजिक समावेश तक… राष्‍ट्रपति आज बताएंगी देश की विकास-गाथा

Last Updated:

President Address To Nation Live Updates: 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज शाम 7:00 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश को संबोधित करने वाली हैं. इसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन, आकाशवाणी और NewsOnAir ऐप पर किया जाएगा. संबोधन में देश की विकास यात्रा, सामाजिक समावेश, आर्थिक प्रगति और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर चर्चा की उम्मीद है.

आर्थिक प्रगति से सामाजिक समावेश तक... राष्‍ट्रपति आज बताएंगी देश की विकास-गाथाZoom

देश कल 80वां स्‍वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है.

हम कल यानी 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है. इस राष्ट्रीय पर्व के आधिकारिक उत्सव की शुरुआत 14 अगस्त की शाम को राष्ट्रपति के पारंपरिक संबोधन के साथ हो जाती है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर यानी आज 14 अगस्त 2026 की शाम 7:00 बजे देश को संबोधित करेंगी. राष्ट्रपति का यह संबोधन शाम 7:00 बजे सबसे पहले हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी भाषा में प्रसारित किया जाएगा.

राष्ट्रपति संबोधन से क्या हैं उम्मीदें?
राष्ट्रपति का यह संबोधन देश की विकास यात्रा, लोकतांत्रिक मूल्यों, आर्थिक प्रगति और सामाजिक समावेश पर केंद्रित रहने की उम्मीद है. अपने पिछले भाषणों की तरह, राष्ट्रपति मुर्मू देश की उपलब्धियों, नागरिकों के कर्तव्यों और स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के बलिदान को याद करेंगी. 14 अगस्त की शाम राष्ट्रपति के संबोधन के बाद, 15 अगस्त को मुख्य समारोह नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर आयोजित होगा, जहां प्रधानमंत्री राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे.

कैसे देखें राष्‍ट्रपति का देश के नाम संबोधन?
• टीवी पर: इसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन के राष्ट्रीय और क्षेत्रीय चैनलों पर किया जाएगा. क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवादित संस्करण बाद में प्रसारित होंगे.
• रेडियो पर: आकाशवाणी (ऑल इंडिया रेडियो) के राष्ट्रीय नेटवर्क पर हिंदी और अंग्रेजी में प्रसारण उपलब्ध रहेगा. क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण रात 9:30 बजे से होगा.
• डिजिटल प्लेटफॉर्म: दर्शक NewsOnAir ऐप, आकाशवाणी और दूरदर्शन के आधिकारिक डिजिटल चैनलों पर भी इसे लाइव देख और सुन सकते हैं.

About the Author

Sandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top