Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

स्टिकर वाली कार आत्मघाती हमला और शेख हसीना को लेकर खुफिया दावे से हड़कंप


Last Updated:

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की संभावित वापसी से पहले उन्हें निशाना बनाने की कथित साजिश का दावा सामने आया है. बांग्लादेश वीकली ब्लिट्ज के संपादक शोएब चौधरी ने एक्स पोस्ट में ISI और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े लोगों पर हमले की योजना बनाने का दावा किया है. हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

PRESS स्टिकर वाली कार, आत्मघाती हमला, शेख हसीना को लेकर खुफिया दावे से हड़कंपZoom

नई दिल्ली: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की संभावित वापसी के बीच एक गंभीर दावा सामने आया है. बांग्लादेश के प्रसिद्ध न्यूज पोर्टल वीकली ब्लिट्ज (Weekly Blitz) के संपादक शोएब चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर किए एक पोस्ट में दावा किया है कि शेख हसीना को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े लोग कथित तौर पर साजिश रच रहे हैं.

पोस्ट में दावा किया गया है कि शेख हसीना के भारत से बांग्लादेश लौटने के दौरान उन्हें निशाना बनाने की योजना बनाई जा रही है. हालांकि, इस दावे की अभी तक किसी सरकारी एजेंसी या आधिकारिक स्रोत की ओर से पुष्टि नहीं की गई है.





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top