Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

परीक्षा हॉल में मोबाइल प्रोफेसर डूला से बात और फिर आईआईटी बॉम्बे से सामने आया साहिल का आखिरी सीसीटीवी वीडियो…


Last Updated:

IIT Bombay Sahil CCTV Footage: आईआईटी-बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत से पहले का आखिरी सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. फुटेज में साहिल परीक्षा के दौरान अपनी दाईं जांघ के नीचे छिपे मोबाइल की तरफ देखते नजर आता है. यह सीसीटीवी फुटेज साहिल की मौत की जांच में अहम कड़ी बन गया है.

परीक्षा में मोबाइल, प्रोफेसर डूला से बात, फिर... साहिल का आखिरी CCTV वीडियोZoom

आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में अब परीक्षा हॉल का सीसीटीवी फुटेज जांच की अहम कड़ी बन गया है.

आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में अब परीक्षा हॉल का सीसीटीवी फुटेज जांच की अहम कड़ी बन गया है. सामने आए वीडियो में साहिल परीक्षा के दौरान अपनी दाईं जांघ के नीचे छिपे एक डिवाइस की तरफ बार-बार देखते नजर आ रहा है. कुछ देर बाद प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला उनके पास पहुंचते हैं और उससे उस डिवाइस को देने के लिए कहते दिखाई देते हैं.

न्यूज18 को एग्जाम हाल का CCTV फुटेज मिला है, जिसमें साहिल एकदम आगे की लाइन में बैठा दिख रहा है. वह बार-बार नीचे की ओर देखता प्रतीत हो रहा है. इसके बाद प्रोफेसर डूला उसकी सीट के पास पहुंचते हैं. साहिल थोड़ी देर के लिए अपनी सीट से उठता है, फिर वापस बैठता है और इसके बाद अपना मोबाइल फोन प्रोफेसर को सौंपता हुआ दिखाई देता है.

फुटेज में इसके बाद साहिल अपनी कॉपी और किताबें समेटता दिख रहा है. फिर वह अपनी पानी की बोतल उठाता है और एग्जाम हॉल से बाहर निकल जाता हैं. प्रोफेसर डूला भी उसके साथ कमरे से बाहर जाते दिखाई देते हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top