Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

जरा सी समझदारी और बेटी के लिए बन जाएगा लाख का फंड आसान है रास्ता


Last Updated:

Sarkari Yojana : अगर आप भी बेटी के नाम से कोई निवेश शुरू करना चाहते हैं तो इधर-उधर सिर खपाने से अच्छा है कि सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश शुरू कर दीजिए. अगर आप बेटी के जन्म के समय ही इसमें निवेश करना शुरू करते हैं और सिर्फ 15 साल तक ही पैसा लगाते हैं तो उसके 21 साल की होने तक आपका कुल कॉर्पस बढ़कर 72 लाख रुपये पहुंच जाएगा.

जरा सी समझदारी और बेटी के लिए बन जाएगा 72 लाख का फंड, आसान है रास्ताZoom

छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में ढासुकन्या समृद्धि योजना पर अभी 8.20 फीसदी का ब्याज मिलता है. ई साल से बदलाव नहीं हुआ है.

नई दिल्ली. सरकार की ओर से बेटियों के लिए खासतौर से शुरू की गई सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में तो सभी को पता है, लेकिन आज भी लोग इस योजना में पैसे लगाने से बच रहे हैं. अगर आपकी भी बिटिया है और उसकी पढ़ाई, शादी या अन्य खर्चों के लिए मोटा फंड बनाने की सोच रहे तो आज से ही सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) में निवेश करना शुरू कर दीजिए. अगर आप इस योजना में लंबे समय तक निश्चित राशि लगाते हैं तो बेटी के बालिग होने तक आपके पास 72 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा.

सुकन्या योजना के तहत आप बेटी के जन्म के साथ ही खाता खुलवा सकते हैं और इसमें बेटी के बालिग होने तक निवेश करने का मौका मिलता है. इसका मतलब है कि बेटी के 21 साल की होने तक इस पर ब्याज मिलता है. अगर आप हर साल इस योजना में 1.5 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो बेटी के बालिग होने तक आराम से 72 लाख का फंड तैयार हो जाएगा. यह कॉर्पस योजना पर मिलने वाले मौजूदा ब्याज दर 8.2 फीसदी के आधार पर तैयार होगा और अगर सरकार इस ब्याज को बढ़ाती है तो आपका फंड और भी ज्यादा हो सकता है.

कितना होगा निवेश और कितना ब्याज
अगर आप हर साल 1.5 लाख रुपये का निवेश सुकन्या योजना में करते हैं तो इसका मतलब है कि आपको हर महीने महज 12,500 रुपये का निवेश करना होगा. इस तरह, आपका कुल निवेश होगा महज 22.5 लाख रुपये, जबकि बाकी 49.3 लाख की रकम आपको ब्याज के रूप में मिलेगी और बेटी के 21 साल पूरे होने पर 72 लाख रुपये का कॉर्पस तैयार हो जाएगा. यह कॉर्पस तब तैयार होगा, जबकि आप बेटी के जन्म के बाद महज 15 साल तक ही निवेश करते हैं. इसके बाद अगले 6 साल तक पैसों को वैसे ही पड़े रहने देते हैं, जिस पर आपको ब्याज मिलता रहेगा. मान लीजिए कि आप साल 2026 में अपना निवेश शुरू करते हैं तो साल 2047 तक आपका कुल कॉर्पस 72 लाख रुपये पहुंच जाएगा.

हर साल मिलता है गारंटीड ब्याज
इस योजना की खास बात ये है कि आपको हर साल गारंटीड ब्याज मिलता है और इस पर शेयर बाजार या अन्य किसी बाहरी फैक्टर का कोई असर नहीं होता है. वित्त मंत्रालय इस योजना की ब्याज दरों को हर महीने संशोधित करता है और सरकार की ओर से ही इस पर ब्याज की गारंटी भी दी जाती है. इन पैसों का इस्तेमाल आप बेटी की उच्च शिक्षा, शादी अथवा अन्य किसी खर्चे के लिए कर सकते हैं. इस पर

कम्पाउंड इंट्रेस्ट और टैक्स छूट का फायदा
इस योजना की सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें मिलने वाला ब्याज चक्रवृद्धि ब्याज होता है और हर साल यह पैसा आपके मूल धन में जुड़ता जाता है. यही वजह है कि आपका कॉर्पस लगातार बढ़ता जाता है और कम समय में ही मोटा फंड तैयार हो जाता है. इसके अलावा योजना में जो भी आप निवेश करते हैं, उस पर इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत आपको छूट भी मिलती है. इतना ही नहीं, मेच्योरिटी पर जब आपका कॉर्पस तैयार हो जाता है तो वह भी टैक्स के दायरे से बाहर होता है. इसमें आप 250 रुपये महीने से भी निवेश की शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन मैक्सिमम लिमिट 1.5 लाख रुपये ही है.

About the Author

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top