Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

तीन दिन फ्री रहेंगे बैंकों के एटीएम कितनी बार भी निकालो पैसा कोई चार्ज नहीं लगेगा…


Last Updated:

SBI ATM Withdrawal : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने तीन दिनों तक अपने एटीएम से पैसे निकालना फ्री कर दिया है. बैंक ने कहा है कि हड़ताल के दौरान ग्राहकों से एटीएम यूज करने पर कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा. भले ही वे किसी भी बैंक के ग्राहक क्यों न हों. एसबीआई के बाद पीएनबी ने भी तीन दिनों के लिए अपनी एटीएम सर्विस मुफ्त कर दी है.

तीन दिन फ्री रहेंगे बैंकों के एटीएम, पैसा निकालने पर कोई चार्ज नहींZoom

एसबीआई ने तीन दिनों तक एटीएम सेवा मुफ्त कर दी है.

नई दिल्ली. बैंकों ने सोमवार से देशव्यापी हड़ताल का ऐलान कर दिया है, लेकिन आम आदमी पर इसका कोई असर नहीं पड़ने वाला है. ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने तीन दिनों तक अपना एटीएम ट्रांजेक्शन फ्री कर दिया है. एसबीआई ने कहा है कि 28,29 और 30 सितंबर को उसके किसी एटीएम से पैसे निकलाने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. अभी एटीएम से एक निश्चित सीमा के बाद पैसे निकालने पर शुल्क देना पड़ता है. एसबीआई के बाद पीएनबी और अन्य सरकारी बैंकों ने भी अपनी एटीएम सुविधा तीन दिनों के लिए फ्री कर दी है.

एसबीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में बताया है कि 28 सितंबर से तीन दिनों तक देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए एसबीआई देश में किसी भी बैंक के एटीएम से किए गए ट्रांजेक्शन पर एटीएम शुल्क नहीं लेगा. ग्राहक अपनी जरूरत का कैश बिना किसी लिमिट के निकाल सकेंगे और उन्हें फीस की चिंता करने की जरूरत नहीं है. अभी एटीएम से ट्रांजेक्शन की एक निश्चित लिमिट के बाद बैंक शुल्क वसूलते हैं. एसबीआई के बाद पीएनबी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया है कि 28, 29 और 30 सितंबर को एटीएम से ट्रांजेक्शन फ्री रहेगा.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top