Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

नहीं हुई तो हाईकोर्ट जाएंगे वंदे मातरम विवाद में सोनिया गांधी की मुश्किलें बढ़ीं पुलिस से शिकायत दर्ज…


होमताजा खबरदेश

‘वंदे मातरम’ विवाद में सोनिया गांधी की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस से शिकायत दर्ज

Last Updated:

Sonia Gandhi News: स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के कथित अपमान को लेकर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं. कर्नाटक के मंगलुरु स्थित उरवा थाने में भाजपा नेता विकास पुत्तूर ने सोनिया गांधी के खिलाफ औपचारिक पुलिस शिकायत दर्ज कराई है.

 'वंदे मातरम' विवाद में सोनिया गांधी की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस से शिकायत दर्जZoom

भाजपा नेता ने मंगलुरु में सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. (फाइल फोटो)

Sonia Gandhi News: कांग्रेस मुख्यालय में 15 अगस्त को ‘वंदे मातरम’ का अपमान करने पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ कर्नाटक में स्थित मंगलुरु के उरवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दी गई है. भाजपा नेता विकास पुत्तूर कार्यकर्ताओं के साथ उरवा पुलिस स्टेशन पहुंचे और उन्होंने पुलिस को शिकायत सौंपी. उन्होंने आरोप लगाया कि 15 अगस्त को दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय में आयोजित ध्वजारोहण समारोह का प्रसारण किया गया. इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी मौजूद थीं. सोनिया गांधी ने ‘वंदे मातरम’ को बीच में ही रोकने के लिए कहा था. जब प्रोटोकॉल के अनुसार राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ प्रस्तुत किया जा रहा था तो सोनिया गांधी ने इसके प्रति अनादर दिखाया और इसे रोकने पर जोर दिया.

भाजपा नेता ने कहा, “ऐसा लगता है कि यह शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर किया गया कृत्य है और यह हमारे देश के राष्ट्रगीत का अपमान है. इसलिए मेरा अनुरोध है कि सोनिया गांधी के खिलाफ तुरंत उचित कानूनी कार्रवाई की जाए, क्योंकि यह कृत्य “राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम” की धारा 3 और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 195 और 352 के तहत अपराध की श्रेणी में आता है.

विकास पुत्तूर ने चेतावनी दी कि अगर एफआईआर दर्ज नहीं की गई, तो वह हाईकोर्ट में निजी शिकायत दर्ज कराएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि अगर राष्ट्रीय गीत या राष्ट्रीय सम्मान का कोई अपमान हुआ है, तो कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए. पुत्तूर ने पुलिस से यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि इस मामले में कोई राजनीतिक दखल न हो.

पुलिस को दी शिकायत में भाजपा नेता ने लिखा, “मैं अपने देश भारत का बहुत सम्मान करता हूं और हमेशा इसके झंडे, राष्ट्रीय चिह्न, राष्ट्रगान, गीतों, संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों का गहरा सम्मान करता आया हूं. ‘वंदे मातरम’ गीत की रचना स्वतंत्रता सेनानी बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने 1896 में की थी और इसने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी. इसे भारत के राष्ट्रीय गीत का दर्जा प्राप्त है. इसे राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के समान ही सम्मान और आदर दिया जाता है. वास्तव में हर भारतीय नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह इसका सम्मान ऐसे करे जिससे इसकी गरिमा बनी रहे.”

About the Author

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top