Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

। भारत का हेल्थ सिस्टम शानदार के शख्स को ओडिशा के सरकारी अस्पताल में मिला फ्री इलाज यूं बांधे तारीफ के पुल…


होमताजा खबरदेश

US के शख्स को ओडिशा के सरकारी अस्पताल में मिला फ्री इलाज, फिर यूं की तारीफ

Last Updated:

US Man treatment in Odisha Hospital: ओडिशा के नबरंगपुर जिले के पुजारीगुड़ा अस्पताल में भर्ती हुए एक अमेरिकी नागरिक माइक नून ने वहां के बेहतर इलाज और डॉक्टरों के अच्छे व्यवहार की तारीफ की है. तबीयत बिगड़ने पर उन्हें निरामया योजना के तहत पूरी तरह मुफ्त और त्वरित इलाज मिला. ठीक होने के बाद उन्होंने डॉक्टरों का आभार जताया और भारत की सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं व कर्मचारियों की सेवा भावना की सोशल मीडिया पर भी सराहना की.

ख़बरें फटाफट

US के शख्स को ओडिशा के सरकारी अस्पताल में मिला फ्री इलाज, फिर यूं की तारीफZoom

इस शख्‍स ने खुद आपबीती बताई.

ओडिशा के नबरंगपुर जिले स्थित पुजारीगुड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की उत्कृष्ट सेवाओं और अस्पताल स्टाफ के सौहार्दपूर्ण व्यवहार की एक अमेरिकी नागरिक ने जमकर सराहना की है. एक सप्ताह से पुजारीगुड़ा क्षेत्र में रह रहे अमेरिकी नागरिक माइक नून की 8 अगस्त की सुबह करीब 9:45 बजे अचानक तबीयत खराब हो गई. छाती में जलन, गंभीर गैस्ट्राइटिस, बार-बार उल्टी और निर्जलीकरण (डिहाइड्रेशन) की शिकायत के बाद उन्हें तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.

निःशुल्क और त्वरित इलाज
अस्पताल के डॉक्टरों ने त्वरित जांच कर उन्हें ड्रिप और जरूरी इंजेक्टेबल दवाएं दीं. उन्हें इंडोर वार्ड में भर्ती कर करीब डेढ़ घंटे तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया. स्थिति में सुधार होने पर मरीज की इच्छा अनुसार उन्हें आवश्यक ओरल दवाएं देकर डिस्चार्ज कर दिया गया. माइक ने ओडिशा सरकार की निरामया (NIRAMAYA) योजना के तहत पूरी तरह मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलने पर खुशी जताई.

सोशल मीडिया पर साझा किया अनुभव
इलाज के बाद स्वस्थ महसूस कर रहे माइक नून ने अस्पताल के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, “मुझे भारत की स्वास्थ्य सेवाएं और अस्पताल के कर्मचारियों का व्यवहार बहुत पसंद आया. मेरा बहुत अच्छी तरह से इलाज किया गया और मैं यहां से खुश होकर जा रहा हूं.” माइक ने इस सकारात्मक अनुभव को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है.

View this post on Instagram





Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top