Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

। हाथ पर बने टैटू से खुली मटन वाले की पोल महिला के टुकड़े कर नहर में फेंका शव…


होमताजा खबरदेश

मटन वाले शफी ने कल्‍याणी को क्‍यों मारा? टुकड़े नहर में फेंके, टैटू ने फंसाया

Last Updated:

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में मटन शॉप संचालक मोहम्मद शफी ने पैसे और बच्चे के विवाद में कल्याणी नामक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी. पहचान छिपाने के लिए उसने शव के टुकड़े कर कूलिंग नहर में फेंक दिए. पुलिस ने 18 सितंबर को धड़ मिलने के बाद ड्रोन और एनडीआरएफ की मदद से अन्य अंग बरामद किए. पुलिस ने टैटू से पहचान कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके साथी की तलाश जारी है.

मटन वाले शफी ने कल्‍याणी को क्‍यों मारा? टुकड़े नहर में फेंके, टैटू ने फंसायाZoom

पुलिस मामले की जांच कर रही है. (File Photo)

एक लापता महिला… नहर से मिला सिर कटा हुआ शव… और उस शरीर पर बना एक खास टैटू, जिसने इस पूरे खौफनाक राज से पर्दा उठा दिया. आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से सामने आई यह दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे राज्य को सन्न कर दिया है. एलुरु जिले की मूल निवासी और मंगलगिरी इलाके में रहने वाली 30 वर्षीय कल्याणी की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस जांच के मुताबिक, कल्याणी 17 सितंबर को पैसे के सिलसिले में भवानीपुरम स्थित 35 वर्षीय मटन शॉप संचालक मोहम्मद शफी के घर गई थी, जहां दोनों के बीच तीखी बहस के बाद शफी ने कथित तौर पर चाकू से उसका गला रेतकर उसकी हत्या कर दी.

इस ब्‍लांड मर्डर की गुत्थी तब सुलझी जब पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर अज्ञात शव के विवरण और तस्वीरें साझा करने के बाद, मृतका के भाई ने उसके हाथ पर बने टैटू को पहचान लिया. इस एक अहम सुराग ने बेरहम कातिल तक पहुंचने का रास्ता साफ कर दिया. आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने और लाश को ठिकाने लगाने के लिए मृतका के सिर, पैर और अन्य अंगों को काटकर अलग कर दिया और उन्हें एक कूलिंग नहर में फेंक दिया.

कैसे खुला खौफनाक राज?

• लापता शरीर और पहला सुराग: यह मामला तब प्रकाश में आया जब 18 सितंबर को पुलिस को वीटीपीएस (VTPS) कूलिंग नहर के पास एक सिर कटा हुआ धड़ मिलने की सूचना मिली.
• ड्रोन और एनडीआरएफ की मदद: अगले दिन पुलिस टीमों ने ड्रोन और एनडीआरएफ (NDRF) कर्मियों की सहायता से नहर में तलाशी अभियान चलाया और मृतका का सिर, पैर तथा अन्य अंग बरामद किए.
• टैटू से हुई पहचान: पुलिस द्वारा अज्ञात शव की जानकारी प्रसारित करने के बाद मृतका के भाई ने हाथ पर बने टैटू और अन्य विवरणों से उसकी पहचान कल्याणी के रूप में की.
• मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी: पुलिस ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए 35 वर्षीय मटन शॉप संचालक मोहम्मद शफी को 27 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया.
• हत्या की वजह: पश्चिमी जोन के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) एनवीके दुर्गा राव ने बताया कि यह खौफनाक वारदात 17 सितंबर को आरोपी के भवानीपुरम स्थित घर पर पैसे और बच्चे को लेकर हुए विवाद के बाद अंजाम दी गई.
• बेरहमी की हदें पार: आरोपी ने पहले कल्याणी की गला रेतकर हत्या की और फिर पहचान छिपाने के लिए उसके शरीर के कई टुकड़े कर उन्हें गोलपड्डू इलाके की कूलिंग नहर में फेंक दिया.

• सहयोगी की तलाश और बच्चे की कस्टडी: पुलिस इस मामले में आरोपी के कथित दोस्त अब्दुल्ला दुर्गा राव की तलाश कर रही है, जबकि मृतका के बेटे की कानूनी कस्टडी के लिए आईसीडीएस (ICDS) विभाग से सलाह ली जा रही है.

About the Author

Sandeep GuptaChief Sub Editor

पत्रकारिता में 16 वर्षों से अधिक का सुदीर्घ अनुभव रखने वाले संदीप गुप्ता वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर होम पेज पर जिम्‍मेदारी संभाल रहे हैं. जटिल और सामरिक विषयों को बेहद सरल भाषा में पाठकों त…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top