Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

कर्क सिंह समेत राशियों के लिए बेहद लाभदायक सप्


Weekly Horoscope 21 to 27 September 2026: सितंबर का यह सप्ताह ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए परेशानी वाला रह है. इस सप्ताह परिवर्तिनी एकादशी, अनंत चतुर्दशी और भाद्रपद पूर्णिमा का व्रत किया जाएगा. इस सप्ताह बुध तुला राशि में गोचर करेंगे, जहां पहले से ही शुक्र ग्रह विराजमान हैं. साथ ही बुध चित्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे तो सूर्य हस्त नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं. ग्रह-नक्षत्र के साथ इस सप्ताह तुला राशि में शुक्र-बुध की युति से अति शुभ लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण हो रहा है. साथ ही शुक्र के स्वयं की राशि तुला में होने मालव्य राजयोग, गुरु के उच्च राशि में होने से हंसराज योग का निर्माण हो रहा है. ग्रहों के गोचर और शुभ योग का फायदा मिथुन, तुला, धनु समेत 6 राशियों को मिलने वाला है. वहीं कर्क, सिंह, कन्या समेत कई राशियों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है. साप्ताहिक राशिफल से जानते हैं सितंबर का यह सप्ताह 21 से 27 सितंबर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…

मेष साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 सितंबर 2026 (Meen Weekly Rashifal)
सितंबर के इस सप्ताह मेष राशि वालों के लिए नौकरी और व्यापार तथा छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी यात्रा के योग बन सकते हैं. राजनीति क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए सप्ताह लाभ देने बाला बना रहेगा और आपकी प्रतिभा में निखार आएगा. ग्रहों के शुभ प्रभाव से धन से जुड़ी समस्याओं का अंत होगा और मकान व वाहन खरीदने के सपना भी पूरे होने के योग बनेंगे. स्वास्थ्य के लिहाज से सर्दी जुकाम या मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती है. इस राशि के जातकों के नौकरी तथा व्यापार में किए जा रहे प्रयास सफल होंगे. आखिरी दिनों में परिवार में खुशियों का माहौल बन सकता है.

वृषभ साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 सितंबर 2026 (Vrishabha Weekly Rashifal)
सितंबर के इस सप्ताह वृषभ राशि वालों को अपनी चल रही परेशानियों का समाधान प्राप्त होगा क्योंकि आपकी राशि के स्वामी फिलहाल स्वयं की राशि तुला में विराजमान हैं. शुक्र के शुभ प्रभाव की वजह से इस सप्ताह आपको सभी कार्यों में मानसिक सुख की प्राप्ति हो सकती है और मकान जमीन के कार्यों से धन लाभ की प्राप्ति के योग बन सकते है. हालांकि मौसम में बदलाव की वजह से स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बने रहेंगे. वाहन इत्यादि चलाते समय सावधानी रखें, चोट चपेट आशंका बन सकती है. छात्रों के लिए समय अनुकूल बना रहेगा.

मिथुन साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 सितंबर 2026 (Mithun Weekly Rashifal)
मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह पराक्रम के बल पर धन लाभ की प्राप्ति होगी क्योंकि आपकी राशि के स्वामी बुध इस सप्ताह राशि परिवर्तन करने वाले हैं. स्वास्थ्य आपका ठीक ठाक बना रहेगा,लेकिन पेट से संबंधित कोई विकार परेशान कर सकता है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के इस सप्ताह सभी टारगेट पूरे होंगे. वहीं आपके सरकारी कार्य बिना अवरोध के पूर्ण होते जाएंगे और नया वाहन की खरीदारी कर सकते है. जीवनसाथी के साथ तालमेल बना कर चलना आपके लिए उचित रहेगा और संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है.

कर्क साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 सितंबर 2026 (Kark Weekly Rashifal)
कर्क राशि वालों के लिए सितंबर का यह सप्ताह मध्यम फलदायी रहने वाला है. इस सप्ताह कर्क राशि वालों को घरेलू कामकाज की वजह से काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है. लव लाइफ में इस सप्ताह उलझन बनी रह सकती है, पार्टनर की किसी बात पर आप अपने रिलेशनशिप के भविष्य को लेकर दोबारा सोच-विचार कर सकते हैं. इस राशि के नौकरी पेशा जातक ऑफिस की राजनीति से दूर रहें अन्यथा ऑफिस में कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इस सप्ताह आपको कोई परेशानी और चिंता तो बनी रहेगी, लेकिन जल्द ही उसका समाधान भी प्राप्त हो सकता है.

सिंह साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 सितंबर 2026 (Singh Weekly Rashifal)
सिंह राशि वालों के लिए सितंबर का यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव बना हुआ है. इस सप्ताह सिंह राशि वाले किसी से भी धन का लेन-देन करने से बचें अन्यथा आपका धन फंस सकता है. लव लाइफ में सिंह राशि वालों को इस सप्ताह किसी ना किसी वजह से परेशानी हो सकती है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को ऑफिस में अधिकारियों की वजह से कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. सेहत को लेकर कोई लापरवाही ना बरतें अन्यथा परेशानी हो सकती है.

कन्या साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 सितंबर 2026 (Kanya Weekly Rashifal)
कन्या राशि वालों के लिए सितंबर का यह सप्ताह उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. इस सप्ताह आपके घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं इसलिए मासिक बजट बनाकर चलना फायदेमंद रहेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अभी काफी मेहनत करने की आवश्यकता है. सेहत ठीक रहेगी, अगर कोई ब्लड प्रेसर के मरीज हैं तो दवाई समय से लें. क्रोध तथा चीड़ चिडेपन से दूर रहना आपके लिए अच्छा रहेगा अन्यथा पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में परेशानी हो सकती है. अगर आपका कोई सरकारी अटका हुआ है तो अभी उसको पूरा होने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है.

तुला साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 सितंबर 2026 (Tula Weekly Rashifal)
तुला राशि वालों के लिए सितंबर का यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है क्योंकि आपकी ही राशि में बुध और शुक्र ग्रह की युति बनने वाली है. इस युति के शुभ प्रभाव से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है और धन की वजह से अटके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं. आपका मान सम्मान बढ़ेगा और इस सप्ताह आप अपनी सुख सुविधाओं को और अच्छा करने पर खर्च भी कर सकते हैं. अगर बिजनेस में कोई परेशानी चल रही है तो वह इस सप्ताह दूर होगी और आर्थिक तरक्की के योग भी बन रहे हैं. बुध और शुक्र के शुभ प्रभाव से आपकी संपत्ति में इजाफा होने के योग बन रहे हैं.

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 सितंबर 2026 (Vrishchik Weekly Rashifal)
सितंबर का यह सप्ताह वृश्चिक राशि वालों के लिए ठीक-ठाक बना रहेगा क्योंकि आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह फिलहाल भाग्य यानी नवम भाव में विराजमान हैं. इस सप्ताह आपके साहस में वृद्धि होगी और पसर्नल व प्रफेशनल लाइफ के जरूरी निर्णय आसानी से ले पाने की स्थिति में होंगे. अगर आप किसी कानूनी मामलों में फंसे हुए हैं तो इस सप्ताह आपको मुक्ति मिल सकती है. अपनी जमा पूंजी को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं और आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी. छात्रों के लिए सप्ताह अच्छा बना हुआ है और ननिहाल पक्ष से फायदा मिल सकता है.

धनु साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 सितंबर 2026 (Dhanu Weekly Rashifal)
धनु राशि वालों के लिए सितंबर का यह सप्ताह फलदायक रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी गुरु फिलहाल आपकी राशि से आठवें भाव में विराजमान हैं. धनु राशि वालों को किस्मत का साथ मिलने से पर्सनल व प्रफेशनल लाइफ में अच्छे फल प्राप्त होंगे और आपके द्वारा किए जा रहे कार्य सफल भी होंगे. इस राशि के नौकरी पेशा वर्ग के लोगो को अपने बॉस से तारीफ मिल सकती है और जॉब से संबंधित कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है. इस सप्ताह धनु राशि वाले किसी धार्मिक संस्था से जुड़ सकते है तथा धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा.

मकर साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 सितंबर 2026 (Makar Weekly Rashifal)
मकर राशि वालों के लिए सितंबर का यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को ऑफिस पॉलिटिक्स की वजह से परेशानी हो सकती है लेकिन किसी दूसरी संस्था से अच्छा ऑफर भी मिल सकता है. व्यापारी वर्ग को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है. शुरुआत में स्वास्थ्य गड़बड़ बना रह सकता है इसलिए कामकाज के साथ सेहत का भी पूरा ध्यान रखें. अहंकार का त्याग करें अन्यथा कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है. व्यर्थ के खर्चे हो सकते है इसलिए खर्च पर ध्यान दें अन्यथा बजट बिगड़ सकता है.

कुंभ साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 सितंबर 2026 (Kumbh Weekly Rashifal)
कुंभ राशि वालों को सितंबर के इस सप्ताह कई मामलों में भागदौड़ करनी पड़ सकती है क्योंकि आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है. इस दौरान पार्टनरशिप में बिजनेस करने वालों को नुकसान होने की आशंका बन रही है और कई जरूरी डॉक्यूमेंट्स में गड़बड़ी मिल सकती है, जिसकी वजह से सरकारी समस्याओं में फंस सकते हैं. इस सप्ताह जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें अन्यथा सप्ताह के अंत तक कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है. स्वास्थ्य का ध्यान रखे सिरदर्द की समस्या हो सकती है और छात्रों को अधिक परिश्रम से ही सफलता मिलेगी.

मीन साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 सितंबर 2026 (Meen Weekly Rashifal)
सितंबर का यह सप्ताह मीन राशि वालों को शत्रुओं से सावधान रहना पड़ सकता है, कोई आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है. आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है इसलिए हर कार्य सावधानी से करें. नौकरी तथा व्यापरिक क्षेत्र में आपको अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है तभी सफलता प्राप्त होगी. इस सप्ताह व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहें. इस सप्ताह आप जीवनसाथी तथा लव पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं. छोटी दूरी की यात्राएं होती रहेंगी, जिससे खर्च भी बना रहेगा और शारीरिक थकावट बनी रह सकती है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top