![]()
चतरा जिले के टंडवा स्थित एनटीपीसी परिसर में आईसीएच कंपनी के कुक 22 वर्षीय आंजित के. का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पारिवारिक विवाद की आशंका भी जताई गई है। आंजित केरल के कन्नूर जिले के मट्टानूर वाया, पिन कोड 670702 के रहने वाले थे। उनके पिता का नाम रेजिकला के. है। आंजित ने 10 दिन पहले ही एनटीपीसी में कुक के तौर पर काम शुरू किया था। घटना के बाद साथी कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर एनटीपीसी के मैनेजर अजीत कुमार और अन्य अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। मैनेजर अजीत कुमार ने बताया कि जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि आंजित का शव फंदे से झूल रहा था और उसके हाथ की नस भी कटी हुई थी। शुरुआती जांच और सहकर्मियों के बयानों के आधार पर अंदेशा जताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह या आपसी मनमुटाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। मृतक के साथी राजेश कुमार ने भी पुष्टि की है कि घटना के दिन आंजित की छुट्टी थी और संभवतः पारिवारिक तनाव के कारण उसने पहले हाथ की नस काटी और फिर फांसी लगा ली। घटना की गंभीरता को देखते हुए एनटीपीसी के एचआर अभिषेक आनंद और टंडवा थाना प्रभारी विपिन कुमार ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया और इसकी आधिकारिक पुष्टि की। थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया है।
Source link