Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

गिरिडीह उपचुनाव से पहले भाजपा ने खोला मोर्चा बीजेपी डीसी एसपी समेत अधिकारियों को हटाने की चुनाव आयोग से करेगी मांग…




गिरिडीह के एक होटल में शनिवार को भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बावरी समेत प्रदेश के 32 पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों, राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों और गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के बाद प्रदेश महामंत्री अमर बावरी ने पत्रकारों से बातचीत में राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि झारखंड में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। गिरिडीह में भी लगातार आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रशासनिक स्तर पर परेशान किया जाता है। कई मामलों में उन्हें जेल भेजने तक की कार्रवाई की जाती है। ‘प्रशासनिक अधिकारी सत्ताधारी दल के कार्यकर्ता की तरह व्यवहार कर रहे’
अमर बावरी ने आरोप लगाया कि राज्य में प्रशासनिक अधिकारी निष्पक्ष तरीके से काम करने के बजाय सत्ताधारी दल के कार्यकर्ता की तरह व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए भाजपा चुनाव आयोग से शिकायत करेगी। पार्टी की मांग होगी कि चुनाव के दौरान जिले के एसपी, डीसी, सीओ समेत वैसे अधिकारियों को हटाया जाए, जिनकी भूमिका निष्पक्ष नहीं मानी जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति नहीं मिल रही
उन्होंने राज्य सरकार पर छात्रों, महिलाओं और आम जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया। कहा कि विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है, महिलाओं की पेंशन प्रभावित है और शिक्षा व्यवस्था पर भी इसका असर पड़ रहा है। कथित 27 हजार करोड़ रुपये की ट्रेजरी निकासी को लेकर भी उन्होंने सरकार से जवाब मांगा। बैठक में आगामी 26 नवंबर को संविधान गौरव दिवस मनाने की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता अभियान चलाएंगे। अमर बावरी ने कहा कि भाजपा महिला अत्याचार, कानून-व्यवस्था और राज्य की अन्य गंभीर समस्याओं को लेकर लगातार आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने एमएनडीआर विधेयक और एसआईआर को लेकर विपक्ष के विरोध पर भी सवाल उठाए। पार्टी के पास 28 संभावित उम्मीदवार: अमर बावरी गिरिडीह विधानसभा उपचुनाव को लेकर अमर बावरी ने कहा कि युवा नेता के निधन के बाद उपचुनाव होना दुखद है, लेकिन लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत भाजपा पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने बताया कि पार्टी के पास 28 संभावित उम्मीदवार हैं। यह संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के उत्साह को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव को लेकर पूरी तरह तैयार है और कार्यकर्ताओं के दम पर जनता के बीच जाएगी। अमर बावरी ने गिरिडीह नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार, जमीन लूट और बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर भी राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने दावा किया कि जनता मौजूदा व्यवस्था से परेशान है और आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top