Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

एलजेन किआ ने लॉन्च की प्रीमियम एसयूवी




बोकारो | एलजेन किआ की ओर से रविवार को प्रीमियम एसयूवी किआ सोरेंटो का अनावरण कांग्रेस की पूर्व धनबाद लोकसभा प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने किया। इस अवसर पर संतोष निराक ने कहा कि सोरेंटो प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में किआ की मजबूत उपस्थिति को दर्शाती है। वाहन में आकर्षक डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर, आधुनिक तकनीक और उन्नत सुरक्षा सुविधाएं दी गई हैं। अनुपमा सिंह ने कहा कि सोरेंटो का डिजाइन आकर्षक होने के साथ ड्राइविंग को आरामदायक बनाता है। एसयूवी में पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो व एप्पल कारप्ले, 12-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा और लेवल-2 एडीएएस जैसी सुविधाएं हैं। मौके पर मोहन जैन, उमेश जैन, मनीष जैन, राकेश कुमार और अपूर्व चक्रवर्ती उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top