Chronovissor

--:--:-- -- ... | ... |
भारतन्यूज़ - Header

कतरास में भू धसान के खिलाफ प्रदर्शन लाख की आबादी पर खतरे का दावा प्रदर्शनकारी बोले हक की लड़ाई के लिए दिल्ली तक…




धनबाद के कतरास में भू-धसान और अवैध खनन के खिलाफ ‘कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा’ ने जन आंदोलन किया। गुरुवार को रणधीर वर्मा चौक पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर अपनी मांगें रखीं। उन्होंने बताया कि कतरास में लगातार जमीन धंसने की घटनाएं हो रही हैं, जिससे बड़ी संख्या में लोग परेशान हैं। मोर्चा के प्रकाश गुप्ता और प्रदिट पाण्डेय ने दावा किया कि करीब 5 लाख लोग भू-धसान की चपेट में हैं। लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम नहीं उठाए जा रहे हजारों लोग बेघर हो चुके हैं। बीसीसीएल के प्रोजेक्ट और अवैध खनन से कतरास के कई इलाकों में जमीन धंसने का खतरा है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि लोगों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम नहीं उठाए जा रहे। मोर्चा ने प्रभावित परिवारों का सुरक्षित पुनर्वास और भू-धसान वाले इलाकों में सुरक्षा इंतजाम मांगे। बीसीसीएल कतरास के लोगों को बेलगड़िया भेज रहा है, जहां रहने और रोजगार की कोई व्यवस्था नहीं है। प्रदिट पाण्डेय ने कहा कि कतरास के लोगों को घर से बेघर नहीं होने देंगे। हक की लड़ाई जारी रहेगी और जरूरत पड़ी तो आंदोलन दिल्ली तक ले जाएंगे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top