![]()
कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को बाइक पलटने से जीजा और साला गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तेतरौन-परसाबाद मुख्य मार्ग पर अम्बाडीह पेट्रोल पंप के पास हुआ। घायलों की पहचान मरकच्चो प्रखंड के डुमरडीहा निवासी चूर्मनी दास (38), पिता लक्ष्मण दास, और जयनगर प्रखंड के कटिया निवासी तुलसी दास (42), पिता स्वर्गीय छोटू रविदास के रूप में हुई है। दोनों बाइक से तेतरौन की ओर से कटिया जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक तेज रफ्तार में थी। पेट्रोल पंप के पास चालक का नियंत्रण छूटा और बाइक सड़क किनारे पलट गई। दोनों सड़क पर गिर गए और उनके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं। आसपास के ग्रामीणों और पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने उनकी मदद की और जयनगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को जयनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां डॉक्टरों ने उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर प्राथमिक इलाज शुरू किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक जब्त कर ली है और परिजनों को सूचना देकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की है।
Source link